फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: मैच से पहले ग्वालियर में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदर्शन से लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट तक पर रोक

Fri, 04 Oct 2024 12:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

यह आदेश सात अक्तूबर तक लागू रहेंगे। हिंदू महासभा ने मैच के दिन (छह अक्तूबर) ग्वालियर बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है जिसके मद्देनजर यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय टीम छह अक्तूबर से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसका पहला मैच रविवार को ग्वालियर में खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले ग्वालियर में प्रोहिबिटेरी ऑर्डर लागू कर दी गई है ताकि मैच का सुचारू रूप से आयोजन किया जा सके। अधिकारियों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में विरोध प्रदर्शन और विशेष रूप से सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री के प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

सात अक्तूबर तक लागू रहेगा आदेश

यह आदेश सात अक्तूबर तक लागू रहेंगे। हिंदू महासभा ने मैच के दिन (छह अक्तूबर) ग्वालियर बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है जिसके मद्देनजर यह फैसला किया गया। हिंदू महासभा ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए गए ‘अत्याचारों’ को लेकर रविवार के मैच को रद्द करने की मांग करते हुए बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया था।

लोगों को ऐसा करने से बचना है

अधिकारियों ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक की सिफारिश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रोहिबिटेरी ऑर्डर जारी किए। आदेश के अनुसार जिले की सीमा के भीतर कोई भी व्यक्ति यदि सोशल मीडिया मंच के जरिए मैच में बाधा डालता है या धार्मिक भावनाओं को भड़काता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आपत्तिजनक या भड़काऊ भाषा और संदेश वाले बैनर, पोस्टर, कट-आउट, झंडे और अन्य चीजों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

14 साल बाद ग्वालियर में मैच

भारत और बांग्लादेश के बीच मैच माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम 14 साल के अंतराल के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 30 हजार है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए लगभग 1,600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से होटल लाने और होटल पर सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही दोनों टीम को होटल से स्टेडियम तक पहुंचाने वाली टीम में अफसर और जवान अलग से तैनात किए गए हैं। खिलाड़ी जिस रास्ते से मैदान में आएंगे, उस मार्ग पर सुरक्षा के लिए अलग टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें