उनादकट अभी में राजकोट में हैं और अपनी वीजा औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनके अगले कुछ दिनों में चटगांव में टेस्ट टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है। शमी फिलहाल बेंगलुरु में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कंधे की चोट के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं। बांग्लादेश दौरे से पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके दाहिने कंधे में चोट लगी थी। वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद इस बात की संभावना थी कि वह टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उनादकट का वायरल ट्वीट
टीम में वापसी के बाद उनादकट का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने चार जनवरी 2022 को एक ट्वीट किया था, जिसमें टेस्ट क्रिकेट प्रति उनका प्यार दिख रहा है। उनादकट ने लिखा था, ''लाल गेंद, कृपया मुझे एक और मौका दो। मैं तुम्हें गर्व महसूस कराऊंगा, वादा!''