भारत vs बांग्लादेश ओवरऑल स्टैट्स
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और बांग्लादेश की टीम अब तक वनडे में 41 बार आमने-सामने आ चुकी है। इसमें से 32 बार टीम इंडिया ने और आठ बार बांग्लादेश की टीम ने जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा है। किसी तटस्थ स्थान यानी न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमें वनडे में 12 बार भिड़ चुकी हैं और भारत ने इसमें से 10 मैच जीते हैं। दो में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है।
दुबई में दो बार भिड़ चुकी दोनों टीमें
चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें पिछली बार 2017 में आमने-सामने आई थीं। तब भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराया था। दुबई में इन दोनों टीमों का दो बार सामना हो चुका है। दोनों ही बार टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। ये दोनों मुकाबले 2018 एशिया कप के थे। दुबई में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने यहां छह वनडे मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा है। वहीं, बांग्लादेश ने यहां पर तीन वनडे खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है।
BAN vs IND Live Streaming: जीत से शुरुआत करना चाहेगी भारतीय टीम, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी