फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Live Streaming: श्रीलंका में बांग्लादेश के खिलाफ 13 साल बाद वनडे खेलेगा भारत, इस चैनल पर देखें मैच

Fri, 15 Sep 2023 12:07 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

India vs Bangladesh (IND vs BAN) Asia Cup 2023 Live Streaming, Telecast: भारत और बांग्लादेश की टीम वनडे में अब तक 40 बार आमने-सामने हो चुकी है। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है। उसने 31 मैच जीते हैं। वहीं, बांग्लादेश को सात मुकाबलों में जीत मिली है। दो मैचों में नतीजा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मैच में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमें शुक्रवार (15 सितंबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम एशिया कप के मौजूदा संस्करण में अपने विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी। वह अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। रोहित शर्मा की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। वह आखिरी मैच को जीतकर घर लौटना चाहेगी। बांग्लादेश को सुपर-4 में एक भी जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन


भारत और बांग्लादेश की टीम श्रीलंका में 13 साल बाद वनडे मैच खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यहां तीन मैच हो चुके हैं। दो मुकाबले कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर 1997 और 2004 में खेले गए थे। वहीं, 2010 में पिछली बार दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं। तीनों मैच में भारत को जीत मिली थी। आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहली बार भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम श्रीलंका में उसके खिलाफ जीत के क्रम को जारी रखने उतरेगी।

भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश की टीम वनडे में अब तक 40 बार आमने-सामने हो चुकी है। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है। उसने 31 मैच जीते हैं। वहीं, बांग्लादेश को सात मुकाबलों में जीत मिली है। दो मैचों में नतीजा सामने नहीं आया है।

भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
हम भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर-4 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम बांग्लादेश मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर-4 मैच शुक्रवार (15 सितंबर) को खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर-4 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम बांग्लादेश मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर-4 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा। अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आप यह मैच देख सकते हैं। वहीं, फ्री डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।
विज्ञापन

विराट कोहली और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
ऑनलाइन आप यह मैच डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर डिज्नी+हॉटस्टार अपने दर्शकों को फ्री में मैच दिखाएगा। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। अगर आपके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है तो इसके लिए पैसे चुकाने पड़ेंगे। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शांतो, तौहिद हृदय, आफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, नसुम अहमद, शाक मेहदी हसन, नईम शेख, शमीम हुसैन, तंजीद हसन तमीम, तंजिम हसन साकिब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें