फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: भारत को हार के मुंह से खींच लाने वाले अश्विन को सहवाग ने बताया 'साइंटिस्ट', देखें मजेदार पोस्ट

Sun, 25 Dec 2022 10:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

यह पहली बार नहीं है जब अश्विन ने किसी बल्लेबाज का साथ निभाया और भारत को मैच में बचाया या जिताया हो। इससे पहले 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में अश्विन ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर एक पूरे सेशन में बैटिंग की थी और विकेट नहीं गिरने दिया था।
विज्ञापन
अश्विन और सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने रविवार को मीरपुर में भारत को हार के मुंह से निकाला और जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त भारत ने 74 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अय्यर और अश्विन ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 71 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब अश्विन ने किसी बल्लेबाज का साथ निभाया और भारत को मैच में बचाया या जिताया हो। इससे पहले 2020/21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में अश्विन ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर एक पूरे सेशन में बैटिंग की थी और विकेट नहीं गिरने दिया था। भारत ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया था। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जब भारत को एक गेंद पर दो रन की जरूरत थी, तो अश्विन ने सूझबूझ दिखाते हुए गेंद को वाइड जाने दिया था। फिर आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। 

अब बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाने के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अश्विन को साइंटिस्ट बताया है। उन्होंने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा-  साइंटिस्ट ने यह जीत दिलाई। किसी तरह भारत को जीत मिला। अश्विन की शानदार पारी और श्रेयस अय्यर के साथ शानदार साझेदारी की वजह से टीम इंडिया जीती।
विज्ञापन

भारत को मैच और टेस्ट सीरीज को 2-0 से जीतने के लिए सिर्फ 145 की आवश्यकता थी, लेकिन भारत के शीर्ष क्रम ने बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज के आगे घुटने टेक दिए थे। हालांकि, अश्विन (नाबाद 42) और अय्यर (29) ने आठवें विकेट के लिए 71 रन जोड़े और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के नजरिये से महत्वपूर्ण इस मैच में जीत दिलाई। अश्विन को उनकी शानदार गेंदबाजी और फिर मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें