भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (सात दिसंबर) को खेला जाएगा। यह मुकाबला भी ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होगा। इसी मैदान पर पहले मुकाबले में टीम इंडिया को एक विकेट से हार मिली थी। भारत दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने उतरेगा। वह बांग्लादेश में लगातार दूसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारना चाहेगा।
टीम इंडिया को 2015 में तीन मैचों की सीरीज में 1-2 से हार मिली थी। तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। इस बार रोहित शर्मा किसी भी हाल में सीरीज नहीं हारना चाहेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ भारत 37 में से 30 मैच जीता है। बांग्लादेश की बात करें तो वह अक्तूबर 2016 से अपने घरेलू मैदान पर सीरीज नहीं हारा है। इस दौरान उसने जिम्बाव्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और अफगानिस्तान को हराया है।
आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच में सात दिसंबर यानी बुधवार को है।
कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और बांग्लादेश का मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से है।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव (Sony Liv) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।