फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN Playing 11: शार्दुल की जगह खेल सकते हैं उमरान मलिक, अक्षर की होगी वापसी! जानें संभावित प्लेइंग-11

Wed, 07 Dec 2022 09:42 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

India vs Bangladesh 2nd ODI Playing 11 Prediction: इस मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने की खबरें आई हैं। अगर शार्दुल इस मैच में नहीं खेलते हैं तो उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश की टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार (सात दिसंबर) को आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की नजर सीरीज को बराबर करने पड़ होगी तो बांग्लादेश अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने की खबरें आई हैं। अगर शार्दुल इस मैच में नहीं खेलते हैं तो उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है। वह नेट्स पर काफी देर तक अभ्यास करते भी नजर आए। वहीं, मैच में अक्षर पटेल को भी शाहबाद अहमद के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले मैच में बांग्लादेश को 51 रन की जरूरत थी, जबकि उसके पास सिर्फ एक ही विकेट बचा था। भारतीय गेंदबाज एक विकेट हासिल नहीं कर सके। ऐसी स्थिति में बांग्लादेश में लगातार दूसरी वनडे सीरीज गंवाने से बचने के लिए भारतीय खिलाड़ियों विशेषकर बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

टीम के रवैये पर सवाल
भारत ने इससे पहले सात वर्ष पहले 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बांग्लादेश में तीन मैचों की वनडे शृंखला खेली थी। यह शृंखला बांग्लादेश ने 2-1 से जीती थी। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में इतिहास फिर से दोहराया जा सकता है। यदि स्पिनर शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं। पहले मैच में केएल राहुल (70 रन) को छोड़कर सभी धुरंधर बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए। क्षेत्ररक्षण काफी खराब था। वनडे विश्वकप में अभी दस महीने बाकी हैं। ऐसे में भारतीय टीम के रवैये का ही नहीं पता चल रहा। भारतीय खिलाड़ी लंबे समय से निडर होकर खेलने की बात कर रहे हैं, लेकिन एक-दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो हर मुकाबले में दबाव हावी रहता है।

मीरपुर की पिच भले ही बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं थी। इसका मतलब यह नहीं कि यहां पर सिर्फ 186 रन की ही स्कोर बनता। पूर्व चयन समिति का इस सीरीज के लिए शुभमन गिल और संजू सैमसन को आराम देने का फैसला भी चौंकाने वाला था। पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा था कि न्यूजीलैंड दौरे से खिलाड़ियों के लौटने की वजह से कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

शीर्षक्रम हो रहा असफल
सबसे बड़ी समस्या यह है कि भारतीय शीर्षक्रम लगातार असफल हो रहा है। तेज गति से रन बनान के बजाय डॉट बाल अधिक खेल रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय बल्लेबाजों ने 42 ओवर से भी कम खेले। इनमें से 25 ओवर डॉट बॉल खेलीं। इस वजह से भारतीय टीम 200 रन का भी स्कोर नहीं कर सकी। 

द्रविड़-रोहित के फैसलों पर सवाल
आधुनिक क्रिकेट में इंग्लैंड हर स्तर पर बदलाव कर रहा है। वहीं, भारतीय टीम एक कदम पीछे खींच रही है। केएल राहुल से विकेटकीपिंग इसलिए कराई गई, ताकि आगामी विश्वकप के लिए धवन और राहुल दोनों को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सके। संजू सैमसन लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, ईशान किशन ने भी पिछली वनडे सीरीज में 93 रन बनाए थे। रजत पाटीदार और राहुल त्रिपाठी को टीम में तो चुना गया है लेकिन मौका नहीं मिला। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा कड़े फैसले नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद/अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर/उमरान मलिक, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन।

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, आफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादत हुसैन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें