फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जीतने होंगे दोनों टेस्ट, कप्तान राहुल पर रहेंगी नजरें

Tue, 13 Dec 2022 10:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चट्टोग्राम

सार

भारतीय टीम को अगर जून में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाR करना है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ दोनों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट जीतने होंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार से यहां जहूर अहमद स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट का आगाज होगा। इस टेस्ट में कप्तान लोकेश राहुल पर नजरें रहेंगी जो नियमित कप्तान चोटिल रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से बाहर होने कारण कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज काफी अहम है क्योंकि इस सीरीज का नतीजा भारत के डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने पर पड़ेगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम को अगर जून में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाR करना है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ दोनों और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट जीतने होंगे। सोमवार को लोकेश राहुल ने कहा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को आक्रामक रणनीति के साथ खेलने की जरूरत है।

टीम में नहीं होंगे अहम खिलाड़ी
भारतीय को अपने अहम खिलाड़ियों के बिना खेलना पड़ेगा जो चोट से जूझ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी टीम खेलेगी।

गिल और राहुल कर सकते हैं आगाज
शुभमन गिल और राहुल पारी का आगाज कर सकते हैं, जबकि मध्य क्रम में चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आएंगे। ऋषभ पंत एक बार फिर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

तीसरा स्पिनर भी खेल सकता है
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हांबरे ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यहां स्पिनर्स को मदद रही तो हम तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल सकते हैं। मैच के दिन पिच को देखकर ही फैसला लेंगे कि तीन स्पिनर रखने है या दो। भारत तीन स्पिनर के साथ उतरता है तो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को मौका मिलेगा या फिर बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार जो पदार्पण करेंगे।

नहीं खेलेंगे तस्कीन, शाकिब हो सकते हैं बाहर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डॉमिंगो ने कहा कि शाकिब से बात करने के बाद उनके पहले टेस्ट में खेलने पर फैसला लिया जाएगा। तीसरे वनडे में शाकिब को उमरान मलिक का बाउंसर लगा था जिसके बाद उन्हें डॉक्टर ने आराम की सलाह दी थी। कमर में चोट के कारण तस्कीन अहमद पहले टेस्ट में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मेहदी हसन मिराज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को टेस्ट में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन

दोनों स्क्वॉड
भारत: लोकेश राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, नवदीप सैनी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, सौरभ कुमार, कोना भरत, कुलदीप यादव, अभिमन्यु ईश्वरन।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, मोमीनुल हक, मेहदी हसन मिराज, महमूदुल हसन जॉय, अनामुल हक बिजॉय, खालिद अहमद, इबादत हुसैन, शरीफुल इस्लाम, तस्किन अहमद, ताइजुल इस्लाम, नजमुल हुसैन शंटो, रेजाउल रहमान राजा, जाकिर हसन, नुरुल हसन, यासिर अली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें