फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: यशस्वी का शतक, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा, ऑस्ट्रेलिया में नौ साल बाद किसी भारतीय ओपनर की सेंचुरी

Sun, 24 Nov 2024 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

यशस्वी पहले 15 टेस्ट में 1500 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज हैं। वह चेतेश्वर पुजारा के बाद 1500 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय भी हैं। यशस्वी ने 28 पारियों में ऐसा किया है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ दिया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यशस्वी पर्थ टेस्ट की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए और अपने स्वभाविक खेल के विपरीत खेलते हुए शतक जड़ा।
विज्ञापन


वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने। यशस्वी से पहले सुनील गावस्कर और एम जयसिम्हा ने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया था।। यशस्वी पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे। जयसिम्हा ने 1967-68 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर और गावस्कर ने 1977 में ऐसा किया था। यानी यशस्वी 46 साल में ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया। संयोग की बात यह है कि ये तीनों शतक भारत की दूसरी पारी में आए। यशस्वी दूसरी पारी में 161 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल मार्श ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में यशस्वी ने 15 चौके और तीन छक्के लगाए।

 

यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी ने बनाए कई रिकॉर्ड्स
यशस्वी पहले 15 टेस्ट में 1500 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज हैं। वह चेतेश्वर पुजारा के बाद 1500 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय भी हैं। यशस्वी ने 28 पारियों में ऐसा किया है। वह ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय ओपनर भी हैं। यशस्वी ने 22 साल और 330 दिन की उम्र में ऐसा किया। इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड भी बनाया। 23 साल की उम्र के होने से पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीयों में यशस्वी संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। यशस्वी के नाम चार टेस्ट शतक हैं और गावस्कर और विनोद कांबली ने भी 23 साल के होने से पहले चार टेस्ट शतक लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर आठ शतक के साथ सचिन तेंदुलकर और दूसरे नंबर पर पांच शतक के साथ रवि शास्त्री हैं।

यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी ने 23 साल की उम्र के होने से पहले बनाए रिकॉर्ड
यशस्वी 23 साल की उम्र के होने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल यानी 2024 में टेस्ट में तीन शतक लगाए हैं। रवि शास्त्री ने 1984 और सचिन तेंदुलकर ने 1992 में तीन-तीन शतक लगाए थे। सुनील गावस्कर और विनोद कांबली इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। गावस्कर ने 1971 में और कांबली ने 1993 में चार-चार शतक लगाए थे। इतना ही नहीं यशस्वी 10 जनवरी 2015 के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इससे पहले 2015 में सिडनी टेस्ट में केएल राहुल ने बतौर ओपनर शतक लगाया था। तब उन्होंने 110 रन की पारी खेली थी। राहुल ने इस टेस्ट में अच्छी शुरुआत की, लेकिन 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने यशस्वी के साथ 201 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
राहुल और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी ने बनाए रिकॉर्ड
राहुल और यशस्वी के बीच 201 रन की साझेदारी SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से तीसरे सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुनील गावस्कर और चेतन चौहान हैं। इन दोनों ने 1979 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 213 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, 1936 में विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 203 रन की साझेदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा यह छठी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें