राहुल और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी ने बनाए रिकॉर्ड
राहुल और यशस्वी के बीच 201 रन की साझेदारी SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से तीसरे सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर सुनील गावस्कर और चेतन चौहान हैं। इन दोनों ने 1979 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 213 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। वहीं, 1936 में विजय मर्चेंट और मुश्ताक अली ने मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 203 रन की साझेदारी की थी। ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा यह छठी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।