फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS WTC Final: अगर टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ड्रॉ हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन, क्या है नियम?

Fri, 02 Jun 2023 07:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IND vs AUS WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को पहले खिताब का इंतजार है। टीम इंडिया पिछली बार 2019-2021 संस्करण में हार गई थी। उसे फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था। इस बारक भारतीय टीम खिताब के साथ घर लौटना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला सात जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के ओवल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को पहले खिताब का इंतजार है। टीम इंडिया पिछली बार 2019-2021 संस्करण में हार गई थी। उसे फाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था। इस बार भारतीय टीम खिताब के साथ घर लौटना चाहेगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम इस समय ब्रिटेन में है और इस अहम मैच की तैयारियों पर पूरा ध्यान लगा रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया भी फाइनल के लिए आवश्यक तैयारी कर रहा है। लंदन के ओवल में 7 से 11 जून तक होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भविष्यवाणी की है कि ओवल की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में होगी, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा उपमहाद्वीप जैसा विकेट बनने की संभावना है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलेगी।
Trending Videos

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान क्या है मौसम की भविष्यवाणी
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के पहले चार दिन मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, मैच के अंतिम दिन बारिश होने की संभावना 56 फीसदी है। ऐसे में मैच का परिणाम इससे प्रभावित हो सकता है। अब सवाल उठता है कि अगर टेस्ट के पांचवें दिन बारिश होती है तो क्या होगा? क्या आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है? अगर मैच ड्रॉ होता है तो फिर कौन सी टीम चैंपियन बनेगी?

बारिश होने पर क्या होगा?
अगर बारिश के कारण एक या दो घंटे का खेल बर्बाद होता है तो अंपायर उसी दिन इसकी भरपाई कर सकते हैं। वहीं, अगर मैच के किसी भी दिन बारिश होती है तो अंपायर के पास एक अतिरिक्त दिन होगा। वह मैच को रिजर्व डे तक ले जा सकते हैं।

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
मैच ड्रॉ हुआ तो क्या होगा?
अगर मैच ड्रॉ या टाई होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों टीमें:

ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

रिजर्व खिलाड़ीः मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान) शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।

रिजर्व खिलाड़ीः यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें