फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Playing-11: शुभमन बाहर, रोहित-ईशान करेंगे ओपनिंग; सूर्यकुमार पर श्रेयस को तरजीह, देखें प्लेइंग-11

Sun, 08 Oct 2023 01:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

India vs Australia World Cup 2023 Playing 11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग अनुभवी डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ही करते दिखेंगे। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन संभालते दिखेंगे।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 का पांचवां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के साथ ही दोनों टीमें अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं। हालांकि, इस मैच से पहले ही दोनों टीमों को बड़ा झटका लगा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों का एक-एक अहम खिलाड़ी नहीं खेल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को मैच से ठीक पहले अपनी-अपनी रणनीति में अहम बदलाव करना पड़ा है।आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी है...

सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के बारे में जानते हैं

ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी परेशानी से जूझ रही है। टीम के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और वह भारत के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में कमिंस ने स्टोइनिस की जगह कैमरन ग्रीन को प्लेइंग-11 में शामिल किया।

ग्रीन भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और निचले क्रम में तेज गति से रन बटोर सकते हैं। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर जोश इंग्लिस पर एलेक्स कैरी को तरजीह दी गई। ओपनिंग अनुभवी डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ही करेंगे। वहीं, मध्यक्रम की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन संभालते दिखेंगे।

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के एक्स-फैक्टर

ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे खास बात यह है कि ग्लेन मैक्सवेल भारतीय पिचों पर बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। उनकी ऑफ स्पिन अब तक कारगर रही है। चेन्नई की टर्निंग ट्रैक पर मैक्सवेल का होना अहम हो सकता है। वह एडम जम्पा का साथ निभाते दिखेंगे। तेज गेंदबाजी का जिम्मा कप्तान कमिंस के अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड संभालते दिखेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम जम्पा।
 

अब बात करते हैं भारतीय टीम की

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की तरह भारत का भी एक खिलाड़ी नहीं खेल रहा है। स्टार ओपनर शुभमन गिल बीमार हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह डेंगू से जूझ रहे हैं। वह नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में रोहित के साथ ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव पर तरजीह दी गई है। श्रेयस स्पिन अच्छा खेलते हैं।

अश्विन को शार्दुल पर तरजीह

अश्विन और शार्दुल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रविचंद्रन अश्विन को शार्दुल ठाकुर पर तरजीह दी गई है। चेपॉक के हालिया रिकॉर्ड और इस मैच के लिए तैयार की गई सूखी, काली मिट्टी वाली पिच को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने अश्विन के रूप में तीसरे स्पिनर को मैदान पर उतारा है। 

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन

पिच रिपोर्ट

चेपॉक पिच - फोटो : सोशल मीडिया
चेपॉक की काली मिट्टी वाली पिच की वजह से भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा है। चेपॉक में बल्ले और गेंद के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। यहां वनडे की पिछले आठ मैचों में पहले बैटिंग करते हुए टीमों ने 227 से 299 तक का स्कोर बनाया है। पिछले आठ वनडे मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम छह बार जीती है।

चेपॉक स्टेडियम के वनडे मैच का रिकॉर्ड

कुल मैच

23 

पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती

14 

रन चेज करने वाली टीम जीती

पहली पारी का औसतन स्कोर

233 

किसी टीम द्वारा उच्चतम स्कोर 

337 

किसी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर

69 

टॉस जीतने वाली टीम कितनी बार जीती 

16 

टॉस हारने वाली टीम कितनी बार जीती

बेनतीजा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें