फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Video: मोहाली में छाए विराट कोहली, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने पंजाबी गाने के साथ शेयर किया वीडियो

Sun, 18 Sep 2022 04:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए मोहाली पहुंच गए हैं। यह मुकाबला मंगलवार (20 सितंबर) को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने पंजाबी गाने के साथ शेयर किया है।
विज्ञापन


वीडियो में कोहली को अपने आसपास के पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा जा सकता है। 'वखरी जेहि तोर' गाने को गायक शुभ ने गाया है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है। पीसीए ने इस गाने के साथ विराट का वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया।



कोहली लंबे समय बाद अपने पुराने फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने एशिया कप में 276 रन बनाए थे। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे स्थान पर थे। विराट ने 92.00 और 147.59 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक भी लगाया था। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह अपनी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन

भारत का 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया टीम मोहाली में छह साल से अधिक समय बाद टी-20 मैच खेलने उतरेगी। पिछला मैच उसने भारत के खिलाफ वर्ल्ड टी-20 में 27 मार्च 2016 को खेला था जिसमें उसे छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान में कुल दो टी-20 खेले हैं, जिसमें मार्च 2016 में ही पाकिस्तान को 21 रन से हराया था। भारत ने इस मैदान में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं और सभी में भारतीय टीम विजेता रही है। उसने श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को हराया है। टी-20 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया को आठ मैच खेलने हैं।  भारत के बाद उसे वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से सीरीज खेलनी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें