सिराज ने डाली 181.6kmph की स्पीड से गेंद?
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर की है। मोहम्मद सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद फेंकी जिस पर ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटा दिखाई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। फैंस को लगा कि भारतीय गेंदबाज ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, लेकिन यह सच नहीं है। ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण गलत रफ्तार स्क्रीन पर देखने को मिली।
लाबुशेन पर भड़के सिराज
इसी ओवर में मोहम्मद सिराज और मार्नस लाबुशेन आमने-सामने आ गए थे। दरअसल, सिराज अपने ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के लिए तैयार थे, वह रन-अप ले चुके थे। तभी लाबुशेन को साइट स्क्रीन के सामने से एक आदमी गुजरता दिखा। उन्हें अपना ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हुई तो उन्होंने सिराज को गेंद न करने से रोका। लाबुशेन के पीछे हटने से सिराज नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंक दी और उन्हें स्लेज किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट
- फोटो : BCCI