फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: भारत के खिलाफ हार से निराश हैं दिग्गज इयान हीली, इस खिलाड़ी के गलत शॉट चयन को ठहराया जिम्मेदार

Wed, 05 Mar 2025 04:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

कोनोली को जैक फ्रेजर मैकगर्क पर तरजीह दी गई। उन्हें ऐन मौके पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया और वह नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर इयान हीली ने कूपर कोनोली के तकनीकी कौशल पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उन्होंने खेला, वह खराब था। हीली ने कहा कि वह कोनोली के इस तरह के शॉट चयन से निराश है।
विज्ञापन


कोनोली को जैक फ्रेजर मैकगर्क पर तरजीह दी गई। उन्हें ऐन मौके पर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया और वह नौ गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने शमी ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

हीली ने सेन रेडियो से कहा, 'मैं बहुत नाराज हूं। ट्रेविस हेड उसे इशारा कर रहा था कि विकेट कितना धीमा है। ऐसी पिच पर आपको जगहें तलाशनी होती है, चौकों का इंतजार नहीं करना होता। वह नौ गेंद खेल गया और एक भी रन नहीं बनाया। पहली आठ गेंदों पर चूका और नौवीं पर विकेट ही दे बैठा।' उन्होंने कहा कि वह गेंद को देख भी नहीं रहा था और लाइन चूकता रहा। हीली ने कहा, 'कोनोली ने फुटवर्क दिखाया ही नहीं और शॉट्स भी बहुत खराब थे। वह गेंद को देख ही नहीं रहा था। वह गेंद की लाइन पकड़ ही नहीं पाया।'
विज्ञापन


वहीं, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर ने विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि जब यह धुरंधर बल्लेबाज लय में होता है तो गेंदबाजों के लिए बुरा सपना बन सकता है और उन पर दबाव बनाना लगभग असंभव है। कोहली ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के दौरान नाबाद शतक जड़ा था और फिर मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी खेलकर भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया।

एगर ने कोहली के जगह ढूंढकर शॉट लगाने और आसानी से एक और दो रन लेने की काबिलियत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'उन्हें गेंदबाजी करने का सबसे हताशाजनक हिस्सा यही है। उनके पास आपकी सर्वश्रेष्ठ गेंद को हिट करने की शानदार क्षमता है। उनके पास आपकी गेंद को मिडिल स्टंप के ऊपर भेजने की काबिलियत है, वह अन्य बल्लेबाजों की तुलना में बल्ले को थोड़ा अधिक समय तक ऊपर रखते हैं और कवर प्वाइंट में हिट करते हैं। वह ऐसा करने में शायद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उन पर दबाव बनाना बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें