दरअसल, फिंच पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में हैं और इसी वजह से उन्होंने वनडे फॉर्मेट से संन्यास भी ले लिया था। अब भारत के खिलाफ सीरीज को पूरी तरह से भुनाने के लिए वह प्रैक्टिस सेशन में नए-नए शॉट्स लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जो तस्वीर उनकी वायरल हुई है, उसमें वह स्विच हिट पर लंबे-लंबे छक्के लगाते दिख रहे हैं।
दरअसल, फिंच के लिए यह साल कुछ खास नहीं गुजरा है। वह नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30 की औसत और 121.67 के स्ट्राइक रेट से 247 रन बना पाए हैं। पिछले साल फिंच की कई शानदार पारियों की बदौलत ही ऑस्ट्रेलियाई टीम वर्ल्ड कप जीत पाई थी। पिछले साल फिंच ने 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125.07 के स्ट्राइक रेट से 459 रन बनाए थे।
फिंच ने अब तक अपने 11 साल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 92 मैचों में 35.25 की औसत और 145.29 के स्ट्राइक रेट से 2855 रन बनाए हैं। 172 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वह 11 बार नॉटआउट रहे हैं। फिंच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं सात बार वह शून्य पर आउट हो चुके हैं।