फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: खाता नहीं खोल पाए शुभमन गिल और सूर्यकुमार, 117 रन पर सिमटी टीम इंडिया; सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

Sun, 19 Mar 2023 04:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम

सार

विशाखापट्टन में तपावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। न रोहित शर्मा चले और न ही हार्दिक पांड्या। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव तो खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव को स्टार्क ने किया आउट - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाजों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में खराब प्रदर्शन जारी रहा। टीम इंडिया विशाखापट्टनम में रविवार (19 मार्च) को 117 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर वनडे में भारत का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसने 11 अक्तूबर 2007 को वड़ोदरा में 148 रन बनाए थे। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया किसी तरह 189 रन के लक्ष्य हासिल करने में सफल रही थी। उस मुकाबले में भी शीर्ष क्रम में निराश किया था।
विज्ञापन


विशाखापट्टन में तो पावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। न रोहित शर्मा चले और न ही हार्दिक पांड्या। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव तो खाता भी नहीं खोल सके। स्थिति यह रही कि 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। विराट कोहली ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

स्टार्क ने बरपाया कहर
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने शुभमन गिल को मार्नश लाबुशेन के हाथों कैच कराया। गिल शून्य पर आउट हुए। उनके बाद पाचवें ओवर की चौथी गेंद पर स्टार्क ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। रोहित 15 गेंद पर 13 रन ही बना सके। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच लिया। 

लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके सूर्यकुमार
सूर्यकुमार यादव लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। रोहित के बाद अगली ही गेंद वह स्टार्क का शिकार बन गए। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। स्टार्क यहीं नहीं रुके। उन्होंने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू कर चौथी सफलता हासिल की। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले राहुल ने 12 गेंद पर नौ रन बनाए। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर उपकप्तान हार्दिक पांड्या पवेलियन लौट गए। हार्दिक को सीन एबॉट ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह एक रन ही बना सके। इस तरह भारत के 10 ओवर में पांच विकेट गिर गए।
विज्ञापन

पांच विकेट गिर जाने के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। कोहली 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर नाथन एलिस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 35 गेंद पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए। एलिस ने जडेजा को भी आउट किया। वह 16 रन बनाकर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। इसके बाद कुलदीप यादव (चार रन) और मोहम्मद शमी (शून्य) को सीन एबॉट ने आउट किया। स्टार्क ने मोहम्मद सिराज (शून्य) को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल की और टीम इंडिया की पारी को समेट दिया।

भारतीय बल्लेबाजों के इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी निराशा जाहिर की।







और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें