स्टार्क की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट
दूसरे सत्र के 95 ओवर में स्टार्क काफी तकलीफ में नजर आए। उन्हें कमर को दबाते देखा गया। पूरा ओवर उन्होंने दर्द में ही पूरा किया। इस ओवर के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो निक जोन्स ने उनका इलाज किया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्कॉट बोलैंड ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा- वह ठीक है। उसे बस पीठ या पसली में कहीं थोड़ी सी तकलीफ थी, मुझे नहीं पता, कहीं पीछे, लेकिन वह ब्रेक के बाद बाहर आया और 140 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था। इसलिए मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएगा।