फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'कोहली-कोंस्टास की हंसती हुई तस्वीर देखकर हैरानी नहीं होगी', इस पूर्व गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

Sat, 28 Dec 2024 03:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली और कोंस्टास के बीच उस वक्त विवाद हो गया था जब दोनों खिलाड़ियों का कंधा एक दूसरे से टकरा गया था।
विज्ञापन
कोंस्टास और कोहली की टक्कर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन विवाद हो गय था। यह मामला इतना बढ़ गया था कि आईसीसी ने कोहली पर कार्रवाई करते हुए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट क्लार्क ने अब इसे लेकर अपनी राय रखी और कहा कि अगर बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद इन दोनों खिलाड़ियों की हंसती हुई तस्वीर दिखेगी तो इससे उन्हें हैरानी नहीं होगी। 
विज्ञापन

कोहली-कोंस्टास के बीच हुआ था विवाद 
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली और कोंस्टास के बीच उस वक्त विवाद हो गया था जब दोनों खिलाड़ियों का कंधा एक दूसरे से टकरा गया था। इसके बाद कोंस्टास ने कोहली से कुछ कहा था इस पर पूर्व भारतीय कप्तान ने भी इस युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को जवाब दिया था। इस घटना के बाद कोहली ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए थे। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए 28 टेस्ट खेल चुके क्लार्क ने कहा कि दो बेहद प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों की आपस में अच्छी छनती है। उन्होंने कहा, कोंस्टास भी प्रतिस्पर्धी हैं। वह अच्छा खेलना चाहता है। उस नजरिये से यह मामला अतीत की बात हो जाएगा और मुझे हैरानी नहीं होगी अगर कोहली उसे अपनी छत्रछाया में लें। मैच के बाद दोनों इस पर हंसते हुए अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा कर सकते हैं। वह पीछे की ओर कदम नहीं उठाएगा और न ही कोहली। कोई भी पीछे नहीं देखना चाहता। यह बस एक अच्छी घटना नहीं थी।

सिडनी में कोंस्टास को बचपन से देखते आए क्लार्क ने कहा, वह आक्रामक खिलाड़ी है और वह पारी शानदार थी। मैं देखना चाहता हूं कि वह दूसरी पारी में कैसे खेलता है। वह आक्रामक खेलता है या पारंपरिक। डेविड वॉर्नर की अपनी शैली थी और सैम की अपनी होगी।
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रन आउट के बारे में उन्होंने कहा, मामले के दो पहलू हैं। पहला तो यह कि मुझे नहीं पता कि वहां रन था या नहीं। कोहली के वापस जाने से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। यह गलतफहमी थी और कोहली को इसके लिये जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें