फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: टी-20 सीरीज में दांव पर ये चार रिकॉर्ड्स, कल खेला जाएगा पहला टी-20 इंटरनेशनल

Tue, 20 Nov 2018 02:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किसी समय में जो उत्साह और मैदान के भीतर आग भारत-पाकिस्तान के बीच देखने को मिलती थी। अब वो जगह भारत-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबलों ने ले ली है। 21 नवंबर यानी बुधवार से दोनों देशों के बीच टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
ऐसे में कई नए रिकॉर्ड्स भी टूटने के कगार पर हैं। चलिए हम आपको उन चार रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो आगामी सीरीज में आपको बनते दिखाई पड़ सकते हैं। रोहित शर्मा तो टी-20 के सबसे बड़े खिलाड़ी बनने की दहलीज पर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
रोहित व विराट के बीच रेस

वास्तव में इस रेस में रोहित आगे चल रहे हैं। रोहित शर्मा फिलहाल टी-20 इंटरनेशनल में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे (87 मैचों में 2207) नंबर पर हैं। पांचवीं पायदान पर चल रहे विराट कोहली (58 मैचों में 2102 रन) रोहित से ज्यादा पीछे नहीं हैं। अब देखने की बात यह होगी कि क्या विराट कोहली यह रेस जीत पाएंगे।

4 of 6
रोहित शर्मा की नजर सिक्सर किंग बनने पर

यह एक और रिकॉर्ड है, जो रोहित की झोली में जा सकता है। रोहित अभी तक 96 छक्के जमा चुके हैं। वह शीर्ष पर चल रहे मार्टिन गप्टिल (103 छक्के) से सिर्फ सात छक्के पीछे हैं और जैसी फॉर्म में रोहित हैं, वह सिक्सर किंग टी-20 के बन सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ind vs aus
...तो भारत कर पाएगा यह कारनामा 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीं पर लगातार चार टी-20 मैचों में मात दी है। साल 2015-16 में भारत 3-0 से जीता, तो 2011-12 के दौर में भारत ने एक और टी-20 मैच जीता। अगर भारत ब्रिसबेन में पहला टी-20 जीतता हैं, तो भारत ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीं पर लगातार पांच टी-20 मैचों में मात देने वाला पहला देश बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खत्म होगा ऑस्ट्रेलिया का सूखा!

ऑस्ट्रेलिया पिछले दस साल से भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं जीत सका है। उसने साल 2007-8 में अपनी जमीं पर भारत के खिलाफ सीरीज जीती थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास दस साल बाद सूखा खत्म करने का रिकॉर्ड बनाने का मौका है। मगर बॉल टैंपरिंग में फंसे स्मिथ और वॉर्नर के बिना कंगारू टीम का खासा नुकसान हुआ है और यह नुकसान भारत के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें