आपने अक्सर महसूस किया होगा कि आप एक समय बाद अपनी कार को चला चला कर थक जाते हैं या यू कहें आप बोर हो जाते हैं। अब बाकी चीजों की तरह कार के पुरानी हो जाने पर नई कार ले आना आसान नहीं है। और साल दो साल बाद कार को बदलना भी कोई समझदारी का काम नहीं है। कार से बोर भी न हो और कुछ करना भी न पड़े तो आइए आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जिनसे आप अपनी पुरानी कार को नई में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Modified cars
कार को नया लुक देने के लिए जरूरी है कि आप उसे एक नए तरीकें से मॉडिफाई कराएं । जरूरी नहीं है कि कार में सिर्फ बॉडी किट ही लगाए जाते हैं इससे अलग भी कार में कई तरह के बदलाव किए जाते हैं जिन्हे कराने से आपकी कार एक नायाब उदाहरण के तौर पर पेश हो सकती है लेकिन इसमें आपका काफी खर्च आना लाजमी है।
विज्ञापन
3 of 6
modified car alloy wheels
कार के लुक को दमदार बनाने के लिए टायर्स का ध्यान रखना भी जरूरी होता है इससे न सिर्फ कार की हैंडलिंग पर असर पड़ता है बल्कि लुक्स में चार चांद भी लग जाते हैं। वैसे तो बाजार में इसके कई विकल्प मौजूद है लेकिन अच्छे क्वालिटी के अलॉय व्हील्स खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
4 of 6
modified car wrap
कार को पेंट कराने के बजाय आप उस पर रैप का विकल्प चुन सकते हैं।इससे आप पेंट के झंझट से भी बच जाएंगे और कार को नया लुक भी दे सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
modified car exhaust
कार को चलाते समय तरह तरह की आवाजें आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। जिनके कारण आपका दिन और मूड दोनों खराब हो सकते हैं इसके लिए आप चाहे तो एक बेहतर एग्जॉस्ट को अपनी कार में फिट करा सकते हैं। इससे आपकी कार की परफॉरमेंस तो बढ़ेगी ही साथ ही आवाज सुनने आपको बेहतर भी लगेगी।
इन सब विकल्पो के अलावा भी आपके पास कार में कराने के लिए बहुत कुछ होता है जिनमें आप अपना इंटीरियर,सीट्स,ऑडियो सिस्टम,स्टीयरिंग आदि बदलवा सकते हैं इन सब की मदद से आप अपनी कार को अंदर से एकदम नया कर सकते हैं।