फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया की राह हुई कठिन, रोहित के बाद अर्शदीप-कुलदीप ने मचाया धमाल

Tue, 25 Jun 2024 12:12 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट

सार

भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल हुए वनडे विश्व कप की हार का बदला चुकता कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने उस वक्त फाइनल में भारत को हराकर विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था और अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके लिए आगे की राहें बेहद मुश्किल कर दी है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। डैरनी सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत ने लिया ऑस्ट्रेलिया से बदला
भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल हुए वनडे विश्व कप की हार का बदला चुकता कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने उस वक्त फाइनल में भारत को हराकर विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था और अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके लिए आगे की राहें बेहद मुश्किल कर दी है। भारत ने सुपर आठ चरण में अपने तीनों मैच जीते और वह छह अंकों के साथ ग्रुप एक में शीर्ष पर रही। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों के बाद दो हार और एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान के दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान का मंगलवार सुबह बांग्लादेश से मुकाबला होना है और अगर टीम वो मैच जीतने में सफल रही तो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी और ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं थम जाएगा। 

ट्रेविस हेड-मिचेल मार्श - फोटो : ICC/T20 World Cup
वॉर्नर के बाद हेड और मार्श ने संभाला मोर्चा
206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका छह रन के स्कोर पर लगा। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में डेविड वॉर्नर को कुलदीप के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी हुई। नौवें ओवर में कुलदीप ने कप्तान मार्श को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंदों में 37 रन बनाकर लौटे। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिके। उन्हें कुलदीप ने बोल्ड किया। उन्होंने 20 रन बनाए। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस सिर्फ दो रन बना सके।
 

ट्रेविस हेड - फोटो : ICC/T20 World Cup
हेड ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक
वहीं, ट्रेविस हेड 73 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया और 43 गेंदों में 76 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। हेड को बुमराह ने 17वें ओवर में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। उन्होंने 176.74 के स्ट्राइक रेट से नौ चौके और चार छक्के लगाए। इस मुकाबले में टिम डेविड ने 15, मैथ्यू वेड ने एक, पैट कमिंस ने 11 और मिचेल स्टार्क ने चार रन बनाए। कमिंस और स्टार्क नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके। वहीं, कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।

रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्वकप में भारत ने खड़ा किया तीसरा बड़ा स्कोर
भारत ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। इस विश्व कप में यह पहली बार है जब भारत ने 200 रन का स्कोर खड़ा किया। टी20 विश्व कप में भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 218 रन बनाए थे। वहीं, मौजूदा टू्र्नामेंट में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए थे। यह मैच भारत ने जीता था। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 15 छक्के लगाए। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने 13 छक्के लगाए थे।

विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली फिर फ्लॉप हुए
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और जोश हेजलवुड ने खाता खोले बिना विराट कोहली को आउट कर कप्तान का फैसला सही साबित किया। हालांकि, रोहित आज अलग ही रंग में नजर आए और उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम के गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। रोहित ने इस दौरान महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित ने लगाई स्टार्क की क्लास
रोहित ने स्टार्क के ओवर से 29 रन निकाले और दमदार बल्लेबाजी जारी रखी। रोहित एक समय शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्टार्क ने उनकी पारी का अंत किया। रोहित ने 41 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और आठ छक्के जड़े। रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। रोहित के आउट होने के बाद भले ही भारतीय पारी थोड़ी धीमी पड़ गई, लेकिन ऋषभ पंत (15), सूर्यकुमार यादव (31), शिवम दुबे (28) और हार्दिक पांड्या (27*) ने कुछ अच्छे शॉट खेल टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। वहीं, विराट कोहली एक बार फिर असफल रहे और टूर्नामेंट में दूसरी बार खाता खोले बिना आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और स्टोइनिस ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें