फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, बुमराह स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले दूसरे बॉलर, जानें

Fri, 22 Nov 2024 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया। वह टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक का शिकार बनाने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने।
विज्ञापन
बुमराह ने पहली ही गेंद पर स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 150 रन पर सिमट गई थी। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया यहां भी धराशाई हो जाएगी। हालांकि, भारतीय तेज गेंदबाजों ने कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गजब प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 67 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं। इनमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के विकेट शामिल हैं। स्मिथ तो गोल्डन डक का शिकार हुए। वह पहली ही गेंद पर बुमराह के शिकार बने। वह एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। 
विज्ञापन

बुमराह ने बनाया खास रिकॉर्ड
इसी के साथ बुमराह ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया। वह टेस्ट में स्मिथ को गोल्डन डक का शिकार बनाने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले 2014 में डेल स्टेन ने पोर्ट एलिजाबेथ में ऐसा किया था। अब 10 साल बाद पर्थ में बुमराह ने ऐसा किया। मैच के दौरान पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को शुरुआती 10 ओवर में जहां 0.72 डिग्री की सीम मूवमेंट मिली थी, जबकि भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती 10 ओवर में 0.91 डिग्री सीम मूवमेंट मिली।

भारतीय गेंदबाजों की मिली सीम मूवमेंट
ऑस्ट्रेलियाई टीम की 40.3 प्रतिशत की तुलना में भारत की 56.4 प्रतिशत गेंदें 0.75 डिग्री से अधिक स्विंग या सीम हुईं। खेल के केवल 94 दिन ऐसे रहे हैं जब सीमरों के लिए गेंद औसतन 0.793 डिग्री से अधिक सीम की। इनमें से केवल एक दिन में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों का संयुक्त बल्लेबाजी औसत 10.64 से कम था। 2022 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन, जिसमें 0.810 डिग्री का औसत सीम देखा गया था और बल्लेबाजों का औसत 9.16 रहा था। 
विज्ञापन

लाबुशेन के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
लाबुशेन ने 52 गेंद में सिर्फ दो रन बनाए। 50 गेंदों का सामना करने के बाद लाबुशेन द्वारा बनाए गए दो रन सबसे कम रन हैं। पिछला सबसे कम रन 2023 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन थे। 1980 के बाद से केवल दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू टेस्ट की किसी पारी में स्कोर 40 तक पहुंचने से पहले अपने पहले पांच विकेट खोए हैं। इससे पहले 2016 में होबार्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 17 रन बनाने में पांच विकेट गंवाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें