फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: अफरीदी-स्टार्क से जुड़े सवाल पर द्रविड़ ने दिया मजेदार जवाब, बोले- आपके पास गेंदबाज है तो बताओ

Thu, 16 Feb 2023 10:43 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बाएं हाथ के गेंदबाज को लेकर पूछा गया। उनके सामने शाहीन शाह अफरीदी और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों का नाम लेकर सवाल पूछा गया तो द्रविड़ ने मजेदार बात कही।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को लेकर चर्चा होती है। टेस्ट क्रिकेट में जहीर खान के बाद बाएं हाथ का कोई ऐसा गेंदबाज नहीं मिला जिसने अपने प्रदर्शन से टीम में स्थान पक्का किया हो। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बाएं हाथ के गेंदबाज को लेकर पूछा गया। उनके सामने शाहीन शाह अफरीदी और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों का नाम लेकर सवाल पूछा गया तो द्रविड़ ने मजेदार बात कही।
विज्ञापन


द्रविड़ ने दिल्ली टेस्ट शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज बहुत विविधता लाता है। आप जहीर खान का नाम भूल गए। चयनकर्ता और प्रबंधन निश्चित रूप से इन प्रतिभाओं पर ध्यान देते हैं। अर्शदीप सिंह ने हाल के एकदिवसीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने रणजी ट्रॉफी भी खेली, जहां उन्होंने 4-5 विकेट लिए हैं। वह युवा है और वह विकास कर रहे हैं।"

जहीर और नेहरा को लेकर द्रविड़ ने कही यह बात
द्रविड़ ने स्वीकार किया कि चयनकर्ता हमेशा ऐसी प्रतिभा की तलाश में रहते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल बाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाला तेज गेंदबाज होने से उस खिलाड़ी को सीनियर टीम में जगह नहीं मिल जाएगी। भारतीय कोच ने कहा, ''और भी खिलाड़ी हैं जो प्रदर्शन कर रहे हैं। सिर्फ बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने से आपको टीम में जगह बनाने में मदद नहीं मिलेगी, आपको अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। जहीर खान या आशीष नेहरा उन्हें सिर्फ इसलिए मौका नहीं मिला क्योंकि वे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे। दोनों वास्तव में अच्छे थे।''
विज्ञापन


द्रविड़ की हाजिरजवाबी
द्रविड़ बोल ही रहे थे कि एक पत्रकार ने उन्हें टोकते हुए बताया कि कैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। इस पर द्रविड़ ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ''अगर 6 फीट चार इंच वाला गेंदबाज आपके पास है तो आप हमें बताओ। आपने मिचेल स्टार्क और शाहीन अफरीदी का नाम लिया, लेकिन भारत में हमें शायद ही कोई 6 फीट पांच इंच लंबा बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिले।'' द्रविड़ ने यह भी स्वीकार किया कि चयनकर्ता अर्शदीप, खलील अहमद और मुकेश चौधरी जैसे बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें