जैसे ही फैन ने रोहित से फोटो के लिए कहा, कप्तान ने जवाब दिया, 'एक समय पर एक ही काम हो सकता है। या तो मैं ऑटोग्राफ दूंगा या फिर सेल्फी खिंचवाऊंगा।' ये सुनकर वहां मौजूद फैंस हंसने लगे। रोहित एडिलेड टेस्ट में वापसी करते दिखेंगे। उनकी वापसी ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ दी हैं। टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित और शुभमन गिल के बैटिंग पोजिशन को तय करना होगा। पर्थ टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को शानदार ओपनिंग दी थी। ऐसे में रोहित की वापसी पर राहुल को जगह खाली पड़नी सकती है। वहीं, शुभमन की वापसी से देवदत्त पडिक्कल को बेंच पर बैठना पड़ेगा। राहुल वापस से पांच या छह पर बैटिंग करते दिखेंगे।
इस बीच हर्षित राणा ने 44 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारत ने रविवार को मनुका ओवल मैदान पर गुलाबी गेंद से खेले गए अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश को 43.2 ओवर में 240 रन पर आउट कर दिया।गुलाबी गेंद से अभ्यास मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल जाने के बाद भारत ने 50 ओवर के कड़े मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने 90 गेंद में शतक जड़ा, जिससे ऑस्ट्रेलिया के फॉर्म से बाहर चल रहे बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ-साथ नए सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी पर अधिक दबाव पड़ा। मैकस्वीनी ने पर्थ में डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं किया।