गावस्कर और पठान ने लगाई दोनों बल्लेबाजों को लताड़
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की यह हरकत कमेंट्री पैनल में बैठे सुनील गावस्कर और इरफान पठान को नागवार गुजरी। गावस्कर ने कहा, 'सैम कोंस्टास भी। कोंस्टास को आपने अगर देखा, वो भी सीधा ही पिच के बीच भागता था और उसे किसी ने कुछ बोला नहीं।' वहीं, पठान ने कहा, 'यह काम तो अंपायर का है।' इसके जवाब में गावस्कर कहते हैं, 'बिल्कुल, अंपायर वहां सिर्फ देख रहे हैं, जो बातचीत चल रही है रोहित और लाबुशेन के बीच में। ये देखो बस अंपायर देख रहा है।'