फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DCCI: दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भाग लेगा भारत, श्रीलंका में होगा आयोजन, जल्द होगी टीम की घोषणा

Thu, 26 Dec 2024 08:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : DCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम अगले साल श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसकी पुष्टि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने गुरुवार को की। यह टूर्नामेंट 12 से 21 जनवरी के बीच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन

डीसीसीआई के महासचिव का बयान
इस टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम शामिल हैं। डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने कहा, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी पूरे देश के लिए गर्व की बात है। कोलंबो में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से न सिर्फ हमारे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि इससे खेलों में समान अवसर की महत्ता भी उजागर होगी। हालांकि, अब तक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की संभावित टीम
रवींद्र सांते, विक्रांत केनी, आकाश पाटिल, सनी गोयत, नरेंद्र मंगोरे, जीतेंद्र वीएन, माजिद मगरे, चिंटू चौधरी, योगेंद्र बदोरिया, दीपेंद्र सिंह, अखिल रेड्डी (लेग स्पिनर), जसवंत सिंह (ऑफ स्पिनर), जयंत डे, राधिका प्रसाद, आमिर हसन, जीएस शिवशंकर पवन, मो. सादिक, कुणाल फनासे, निखिल मन्हास, राजू कन्नूर, सुरेंद्र कोरवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें