फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: सीरीज के बीच में रोहित शर्मा को बाहर करने पर भड़के नवजोत सिंह सिद्धू, टीम प्रबंधन को जमकर लताड़ा

Fri, 03 Jan 2025 06:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट किए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- कप्तान को कभी भी सीरीज के बीच में नहीं हटाया जाना चाहिए और ना ही उसे बाहर होने का विकल्प दिया जाना चाहिए। इससे गलत संकेत जाता है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : @sherryontopp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने भारतीय टीम प्रबंधन को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अजीब है। बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। शुक्रवार को टॉस के वक्त जसप्रीत बुमराह मैदान पर आए और उन्होंने बताया रोहित ने इस मैच के लिए आराम करने का फैसला लिया है और उन्होंने एक उदाहरण साबित किया है।
विज्ञापन

'गलत संकेत जा रहा'
रोहित के प्लेइंग 11 से बाहर होने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए वीडियो में कहा- यह बहुत अजीब बात है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आज टीम से बाहर रखा गया। यह अजीब है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब कप्तान को टीम से बाहर रखा गया है। सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट किए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- कप्तान को कभी भी सीरीज के बीच में नहीं हटाया जाना चाहिए और ना ही उसे बाहर होने का विकल्प दिया जाना चाहिए। इससे गलत संकेत जाता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खामोश रहा रोहित का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा दौरे पर पर्थ में पहले टेस्ट से निजी कारणों से बाहर रहने के बाद रोहित ने एडिलेड में दूसरे टेस्ट से वापसी की थी। हालांकि, पूरे दौरे पर उनका बल्ला खामोश ही रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी इस सीरीज के दूसरे टेस्ट से वापसी करने के बाद तीन मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 31 रन बना पाए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 9, 3, 10, 6 और 3 रन की पारियां खेली हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में वह तीन टेस्ट में महज 93 रन बना पाए थे। भारतीय टीम घर में न्यूजीलैंड से 3-0 से हार गया था। इसके अलावा हिटमैन कप्तानी में भी प्रभावित नहीं कर सके। मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने शुभमन गिल को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, जबकि तीसरे स्थान पर केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। इसके बाद रोहित की आलोचना भी हुई थी क्योंकि गिल पिछले कुछ मैचों में अच्छी फॉर्म में दिखे थे।
विज्ञापन

टीम प्रबंधन से निराश हुए सिद्धू
सिद्धू ने कहा- मार्क टेलर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे कप्तान खराब फॉर्म के बावजूद एक साल तक कप्तान बने रहे। रोहित टीम प्रबंधन से अधिक सम्मान और भरोसे के हकदार थे। यह अजीब है क्योंकि यह भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है। बहुत बड़ी गलती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें