क्रिकेट की दुनिया में अनहोनी को होनी करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेट ही हर विधा में माहिर हैं। आजकल शानदार फॉर्म में चल रहे धोनी का एक नया रूप क्रिकेट प्रेमियों को इंदौर के होलकर स्टेडियम में शनिवार को देखने को मिला जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे खेला जाएगा।
शनिवार को जब टीम इंडिया मैदान पर अभ्यास करने उतरी तो धोनी एक नए अवतार में नजर आए। वह साथी खिलाड़ियों को स्पिनर्स के साथ मिलकर स्पिन गेंदबाजी का अभ्यास करते नजर आए। पहली बार धोनी को लोगों ने स्पिन गेंदबाजी में हाथ आजमाते देखा है। बीसीसीआई ने शनिवार को धोनी का ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
Look who has joined India’s Spin Attack - @msdhoni pic.twitter.com/JFMatmP0WP
— BCCI (@BCCI) September 23, 2017
धोनी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर चुके हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में एक विकेट भी है। वो इंग्लैंड में एक टेस्ट विकेट लेने से चूक गए थे। धोनी ने केविन पीटरसन को एलबीडब्ल्यू कर दिया था लेकिन रिव्यू के बाद अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया था।
धोनी की स्पिन गेंदबाजी में हाथ आजमाता देख कंगारुओं के कान जरूर खड़े हो गए होंगे। क्योंकि वो पहले ही कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर्स के सामने टिक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अगर धोनी मैदान पर अगर स्पिन गेंदबाजी करने उतर गए तो उनके लिए कहीं उन्हें संभालना मुश्किल न हो जाए।
Batting ✅
Bowling ✅
Trademark Smile 😊 ✅#TeamIndia #INDvAUS pic.twitter.com/Bjp1TxRAoi
— BCCI (@BCCI) September 23, 2017