लाबुशेन पर भड़के सिराज
लाबुशेन के पीछे हटने से सिराज नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की तरफ गेंद फेंक दी और उन्हें स्लेज किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस भी सिराज की इस हरकत पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लाबुशेन ने इसका बदला सिराज से अगली ही गेंद पर चौका जड़कर लिया।