पीठ दर्द से जूझ रहे थे स्टार्क
दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन स्टार्क को अपनी पीठ को सहलाते हुए देखा गया था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो निक जोन्स को उनके इलाज के लिए मैदान पर आना पड़ा था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि भारत की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज का गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। हालांकि, अब स्टार्क ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वह पांचवें दिन भी गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा अगर जरूरत हुई तो वह 20 ओवर गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं।