फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में से कौन होगा डब्ल्यूटीसी का दूसरा फाइनलिस्ट? पढ़िए पूरा समीकरण

Sun, 29 Dec 2024 09:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया 58.89 के अंक प्रतिशत और भारत 55.88 के अंक प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, श्रीलंका 45.45 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है। यहां हम तीनों टीमों के फाइनल में पहुंचने के समीकरण पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका  - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को पाकिस्तान पर सेंचुरियन टेस्ट में दो विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई। अब दूसरी फाइनलिस्ट टीम के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच जंग है। ऑस्ट्रेलिया 58.89 के अंक प्रतिशत और भारत 55.88 के अंक प्रतिशत के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, श्रीलंका 45.45 अंक प्रतिशत के साथ पांचवें पायदान पर है। यहां हम तीनों टीमों के फाइनल में पहुंचने के समीकरण पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। शुरुआती तीन मैचों के बाद फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है, जिसका नतीजा सोमवार यानी कल आएगा।  भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए अपने आखिरी बचे दोनों टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मेलबर्न के बाद पांचवां मुकाबला सिडनी में तीन दिसंबर से खेला जाएगा। अगर भारत अपने दोनों मैच जीतने में कामयाब होता है तो उसका अंक प्रतिशत 60.53 का हो जाएगा। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत भी लेती है तो उनका अंक प्रतिशत 57.02 का ही रह जाएगा। 

अगर भारत एक टेस्ट जीतता है और दूसरा ड्रॉ कराने में कामयाब होता है, तब 57.02 प्रतिशत अंक के साथ फाइनल में पहुंचने से चूकना पड़ सकता है। क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को 2-0 से हराने में कामयाब होगा तो उनका अंक प्रतिशत 58.77 हो जाएगा। वहीं, अगर भारत को 57.02 अंक प्रतिशत के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई करना है तो उन्हें उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ 16 से अधिक अंक ना हासिल कर पाए। इसका मतलब यह है कि अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को एक मैच में हरा देता है तो भारत को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका एक मुकाबला ड्रॉ करा ले। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट जीतता है और एक हारता है, इस स्थिति में उसके पास 55.26 प्रशित अंक होंगे। इस स्थिति में रोहित शर्मा एंड कंपनी को यह उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 1-0 के अंतर से हरा दे। वहीं, अगर भारत के दोनों मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त होते हैं इस स्थिति में उसका अंक प्रतिशत 53.51 होगा। उधर श्रीलंका 2-0 से ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने के लिए एक मैच में जीत भी काफी होगी।

कोंस्टास, स्मिथ और लाबुशेन - फोटो : cricket.com.au twitter
ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया की नजर भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में जीत पर होगी। इस स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका से हार भी जाता है तो भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा। क्योंकि श्रीलंका से हारने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 57.02 होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ एक मैच जीतता है और एक मैच हारता है, इस स्थिति में उसे भारत से आगे रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ कम से कम एक मैच जीतना होगा। यही नियम उस स्थिति में लागू होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त होते हैं।

भारत के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों में एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है जबकि एक में उसे हार मिलती है तो उसे श्रीलंका पर 2-0 से जीत हासिल करनी होगी। अगर श्रीलंका पर ऑस्ट्रेलिया को दोनों मैचों में शिकस्त मिलती है तो उनका फाइनल में पहुंचने का सिलसिला टूट सकता है।
विज्ञापन

श्रीलंका टीम - फोटो : SLC
श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका की टीम भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में शामिल है। अगर टीम ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हरा देती है तो अधिकतम 53.85 अंकों के साथ अंक तालिका में समाप्त करेगी। फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए श्रीलंका को दुआ करनी होगी कि मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने वाले टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हों। ऑस्ट्रेलिया घर पर खेले जाने वाले अपने शेष मैचों में एक मैच जीते और एक ड्रॉ पर समाप्त हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें