फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: गावस्कर के नाम का गलत इस्तेमाल..,भारत के महान बल्लेबाज ने झूठे ब्लॉग पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

Sat, 23 Nov 2024 11:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गावस्कर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को इंस्टाग्राम पर वेबसाइट की आलोचना की। महान बल्लेबाज ने लिखा, 'इंटरनेट पर आप जो कुछ भी देखते हैं उस पर कभी विश्वास न करें।' 
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पर्थ टेस्ट मैच के दौरान उनके नाम से झूठा लेख प्रकाशित करने वाली वेबसाइट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। 'क्रिकेट सेप्शन' नाम की एक वेबसाइट ने गावस्कर के नाम से एक कॉलम प्रकाशित किया, जिसका शीर्षक था 'नेतृत्व में एक नया युग: बुमराह की कप्तानी और कोहली की नेतृत्व टीम इंडिया को पुनर्जीवित करती है'। गावस्कर ने शनिवार 23 नवंबर को बताया कि यह फर्जी है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं लिखा है।
विज्ञापन


गावस्कर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को इंस्टाग्राम पर वेबसाइट की आलोचना की। महान बल्लेबाज ने लिखा, 'इंटरनेट पर आप जो कुछ भी देखते हैं उस पर कभी विश्वास न करें।' पूर्व बल्लेबाज फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ब्रॉडकास्टर चैनल के साथ अनुबंधित हैं।

गावस्कर ने बुमराह को कप्तान बनाने की सलाह दी थी

पर्थ टेस्ट मैच से पहले सुनील गावस्कर ने वकालत की थी कि अगर रोहित शर्मा शुरुआती टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो जसप्रीत बुमराह को पूरे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024/25 के लिए भारत की कप्तानी करनी चाहिए। गावस्कर ने कहा था कि अगर रोहित पहले या दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाते हैं तो टीम को पूरी सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम को एकजुट करने की आवश्यकता है।

उन्होंने स्पोर्ट्स तक से कहा था, 'शायद रोहित दूसरे में भी नहीं खेलेंगे। अगर ऐसा है तो मैं कहता हूं कि, अभी भारतीय चयन समिति को कहना चाहिए कि अगर आपको आराम करना है, तो आराम करें। अगर व्यक्तिगत कारण हैं तो उन्हें देखें। लेकिन अगर आप दो-तिहाई मैच मिस कर रहे हैं तो आपको इस दौरे के लिए एक खिलाड़ी के रूप में ही जाना चाहिए। हम उप-कप्तान को इस दौरे का कप्तान बनाएंगे।'
विज्ञापन

फिंच ने जताई थी असहमति
गावस्कर ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण है। मैं कहूंगा कि अगर हम न्यूजीलैंड सीरीज 3-0 से जीतते तो यह अलग मामला होता। क्योंकि हम यह सीरीज 0-3 से हार चुके हैं, इसलिए टीम को एक कप्तान की जरूरत है। कप्तान को टीम को एकजुट करना होता है। अगर शुरुआत में ही आपका मुख्य कप्तान नहीं है, तो पूरी सीरीज के लिए किसी और को कप्तान बनाना बेहतर होता है।'

हालांकि, फिंच गावस्कर की राय से सहमत नहीं दिखे थे। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मैं इस बात पर सनी से पूरी तरह असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। यदि आपको घर पर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप पिता बनने वाले हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। यह बहुत ही खूबसूरत पल है। आप इस वजह से जितनी मर्जी समय ले सकते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें