फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'अगर मैं चयनकर्ता होता तो..', मार्क वॉ ने उठाए रोहित की कप्तानी पर सवाल, संन्यास पर भी की बात

Sun, 29 Dec 2024 10:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इस सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 5.50 के औसत से सिर्फ 22 रन बनाए। यही कारण है कि वह दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर हैं। मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन कमेंट्री बॉक्स में मौजूद मार्क वॉ ने हिटमैन को लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। सोमवार यानी कल इस मैच का नतीजा आएगा। पांचवें दिन का खेल शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्क वॉ ने रोहित शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो मैं रोहित को सिडनी टेस्ट से बाहर कर देता।
विज्ञापन

1-1 की बराबरी पर सीरीज
भारत ने इस सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम का नेतृत्व किया था और भारत को 295 रन से ऑस्ट्रेलिया पर जीत दिलाई थी। दूसरे टेस्ट में हिटमैन की वापसी हुई और टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अब चौथे टेस्ट पर सभी की नजरें हैं, जिसका नतीजा कल आएगा।

वॉ ने की रोहित की कप्तानी और बल्लेबाजी पर टिप्पणी
इस सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 5.50 के औसत से सिर्फ 22 रन बनाए। यही कारण है कि वह दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर हैं। मेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन कमेंट्री बॉक्स में मौजूद मार्क वॉ ने हिटमैन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा- 'अगर मैं अभी सिलेक्टर होता, तो यह अगली पारी पर निर्भर करता, लेकिन अगर वह दूसरी पारी में रन नहीं बनाते हैं और हम सिडनी अहम टेस्ट के लिए जाते, तो मैं कहता 'रोहित आपकी सेवा के लिए शुक्रिया। आप महान खिलाड़ी रहे, लेकिन हम सिडनी टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह को ला रहे हैं और यह आपके करियर का अंत है।'
विज्ञापन

हसी ने किया वॉ की बात का समर्थन
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने वॉ की बात का समर्थन किया। उन्होंने रोहित की डरपोक कप्तानी और मैदान पर मौजूदगी की भी आलोचना की। हसी ने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि आपको यह कहने की जरूरत है कि 'आप कहां हैं?' आप देख सकते हैं कि वह कहां हैं। आंकड़े झूठ नहीं बोलते। भारत में इस दौरे से पहले उन्हें बल्लेबाजी के लिए कुछ मुश्किल विकेट मिले थे, लेकिन आप देख सकते हैं कि मैदान में उनकी हरकत भी अच्छी नहीं है। यहां तक कि सामरिक रूप से भी वह गति से दूर रहे हैं और उन्हें एक समय सीमा मिलती है, हर कोई ऐसा करता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें