फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप में हराया

Mon, 10 Jun 2019 08:31 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : social media
विज्ञापन

शिखर धवन (117) और विराट कोहली (82) की शानदार पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने रविवार को वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया।

विज्ञापन


लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 316 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन, जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट झटके।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की इस टूर्नामेंट में यह पहली हार है। बता दें कि भारतीय टीम ने आठ साल बाद वर्ल्ड कप में कंगारुओं को हराया है। इससे पहले भारत ने 2011 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस मुकाबले में शानदार पारी खेलने के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलिया की पारी

स्टीव स्मिथ - फोटो : social media
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत टीम इंडिया के मुकाबले अच्छी नहीं रही। 13.1 ओवर में कंगारू टीम को कप्तान आरोन फिंच के रूप में पहला झटका लगा। वह 36 रन पर बनाकर रनआउट हो गए। पहले विकेट के लिए फिंच और वॉर्नर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 127 रन के स्कोर पर लगा था।

24.4 में टीम इंडिया को बड़ी सफलता मिली। युजवेंद्र चहल ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया। वॉर्नर ने 84 गेंदों में पांच चौके की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए स्मिथ और वॉर्नर के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई।

इसके बाद 36.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को उस्मान ख्वाजा के रूप में तीसरा झटका लगा। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। ख्वाजा ने 39 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए ख्वाजा और स्मिथ के बीच 69 रन की साझेदारी हुई।

40वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरे। भुवनेश्वर कुमार ने ओवर की चौथी गेंद पर स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। उन्होंने 70 गेंदों में पांच चौके ओर एक छक्के की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए मैक्सवेल के साथ 36 रन की साझेदारी की। वहीं, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने मार्कस स्टोइनिस (0) को बोल्ड किया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

यहां से टीम इंडिया को जीत की खुशबू मिली। कंगारू टीम के लगातार विकेट गिरते गए। स्मिथ, स्टोइनिस के बाद मैक्सवेल के रूप में ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लगा। वह ताबड़तोड़ 14 गेंदों में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाए। इसके बाद टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलेक्स केरी ने 35 गेंदों में 55 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।

भारतीय पारी

शिखर धवन - फोटो : social Media
इससे पहले इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से शिखर धवन (117), रोहित शर्मा (57), हार्दिक पांड्या (42), एमएस धोनी (27) और कप्तान विराट कोहली ने 82 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने दो, जबकि मिशेल स्टार्क, नाथन कोल्टर नाइल और पैट कमिंस ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट झटके।

बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत तो धीमी हुई, लेकिन बाद में जाकर दोनों सलामी जोड़ी ने अपना गियर बदला और टीम को सही स्कोर तक पहुंचाया। मगर 22.3 ओवर में भारत को 'हिटमैन' रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। नाथन कुल्टर नाइल ने उन्हें विकेटकीपर एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

 
 

रोहित ने 70 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 'हिटमैन' ने भी 61 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पहले विकेट के लिए रोहित और धवन के बीच 127 रनों की साझेदारी हुई।

इसके बाद 36.6 ओवर में भारत को शिखर धवन के रूप में दूसरा झटका लगा। मिशेल स्टार्क ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी (नाथन लायन) के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। धवन ने 109 गेंदों में 16 चौके की मदद से 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों में अर्धशतक तो 95 गेंदों में 13 चौके की मदद से अपने वन-डे करियर का 17वां शतक लगाया। दूसरे विकेट के लिए धवन ने विराट के साथ मिलकर 93 रन की शानदार साझेदारी की। 

45.5 ओवर में पैट कमिंस ने भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को तीसरा झटका दिया। कमिंस ने उन्हें फिंच के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। हार्दिक ने 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन की धमाकेदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विराट के साथ मिलकर 81 रन की शानदार साझेदारी की।

इसके बाद आखिरी ओवर में भारत को दो झटके लगे। तेज गेंदबाज मार्कस स्टोइनिस ने ओवर की पहली गेंद पर धोनी को चलता किया। उन्होंने 14 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए। वहीं, इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इस खतरनाक गेंदबाज ने कप्तान विराट कोहली को कमिंस के हाथों कैच आउट कराया। विराट ने 77 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 82 रन की शानदार पारी खेली। 

 ्इससे पहले इस मुकाबले में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार हैं:

भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी, एडम जम्पा, पैट कमिंस, नाथन कोल्टर-नाइल, मिचेल स्टार्क।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें