फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को पहली जीत की तलाश, वेस्टइंडीज से पार पाने के लिए करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Mon, 10 Jun 2019 05:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

विश्व कप में 
मैच: 06
दक्षिण अफ्रीका: 04
वेस्टइंडीज: 02 
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हार की हैट्रिक से आहत दक्षिण अफ्रीकी टीम सोमवार को जब अपने चौथे मुकाबले में वेस्टंडीज के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य पहली जीत पर होगा। कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बीच दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सब इतना आसान नहीं है।

विज्ञापन


पहले तीन मैचों में इंग्लैंड, बांग्लादेश और भारत से हार के बाद फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम की आगे की राह मुश्किल हो गई है। उसे अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो शेष सभी छह मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका के लिए वेस्टइंडीज की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा। विंडीज ने पाकिस्तान को बड़े अंतर से मात देकर धमाकेदार शुरुआत की थी। कैरेबियाई टीम को हालांकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया से करीबी अंतर से हार मिली थी। 

हेंडरिक्स को मिल सकता है मौका

ब्यूरेन हेंड्रिक्स - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी के अगुआ डेल स्टेन चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। एक और तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी भी अनफिट हैं और उनका खेलना संदिग्ध है। ऐसे में स्टेन की जगह टीम में लिए गए ब्यूरॉन हेंडरिक्स गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए अंतिम एकादश में जगह बना सकते हैं।

बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका की चिंता

फाफ - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी है। अगर उसे पहली जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करना होगा। हाशिम अमला, क्विंटन डिकॉक, डूप्लेसिस, रासी वान डेर डुसेन में कोई भी अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया। 

रसेल को बल्ले से भी दिखाना होगा दम

Chris Gayle-Andre Russell - फोटो : social Media
जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो उसने पहले दो मैचों में अपने पुराने दिनों की याद ताजा की लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके बल्लेबाजों का शॉट चयन अच्छा नहीं था जो आखिर में उसकी हार का कारण बना। कैगिसो रबादा जैसे गेंदबाज के सामने उसके बल्लेबाजों को ऐसी किसी भी गलती से बचना होगा। वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और अब टीम उनसे बल्लेबाजी में अपनी ख्याति के अनुरूप ताबड़तोड़ रन बनाने की उम्मीद करेगी। सदाबहार क्रिस गेल और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शाई होप पर फिर से बल्लेबाजी का दारोमदार होगा। कप्तान जेसन होल्डर के रूप में टीम में एक अच्छा आलराउंडर है जो किसी भी परिस्थिति में टीम को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन

हो सकती है बारिश:

आईपीएल 2019
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बादल छाए रहने और यहां तक बारिश होने की संभावना है। दिन में अधिकतर समय अगर बादल छाए रहते हैं तो फिर तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें