फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'बस प्रक्रिया को दोहराएं', भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उस्मान ख्वाजा ने दी मैकस्वीनी को सलाह

Wed, 13 Nov 2024 06:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उस्मान ख्वाजा ने अपने साथी खिलाड़ी नाथन मैकस्वीनी से कहा कि उन्हें इस सीरीज में कुछ खास करने की आवश्यकता नहीं हैं, बस वही करना है जो वो करते आए हैं। बता दें कि, मैकस्वीनी इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
नाथन मैकस्वीनी - फोटो : www.cricket.com.au
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने साथी खिलाड़ी को खास सलाह दी है। उन्होंने नाथन मैकस्वीनी से कहा कि उन्हें इस सीरीज में कुछ खास करने की आवश्यकता नहीं हैं, बस वही करना है जो वो करते आए हैं। बता दें कि, मैकस्वीनी इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

'बस प्रक्रिया को दोहराएं'
भारत ए को अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराने वाली ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान नाथन मैकस्वीनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना गया है। वह इस सीरीज में पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। अब उनके साथी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने उन्हें खास सलाह दी है। उन्होंने कहा- क्रिकेट में कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। बस प्रक्रिया को दोहराएं। वह शील्ड स्तर पर दबाव को संभालने में सक्षम रहे हैं। जब आप उनके व्यवहार को देखते हैं, जिस तरह से वह खेलते हैं तो आपको लगता है कि लंबे समय में वह जांच और टेस्ट क्रिकेट के दबाव को संभालने में सक्षम होंगे।

मैकस्वीनी का रिकॉर्ड
मैकस्वीनी का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम छह शतक और 12 अर्धशतकों की मदद से 2252 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में 38.16 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट ए में भी उनका बल्ला जमकर गरजा है। उन्होंने 42.25 के औसत से 845 रन बनाए हैं। 22 मैचों में उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं।
विज्ञापन

बुमराह का सामना करने को तैयार मैकस्वीनी
दक्षिण आस्ट्रेलिया के 25 वर्ष के मैकस्वीनी भी भारत के गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में बुमराह की तारीफ करते हुए कहा था कि उनका एक्शन अनूठा है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है। उनके एक्शन की कॉपी कर पाना मुश्किल है। मुझे उनका सामना करने का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें