इंग्लिस पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह अभी तक तीन वनडे खेलने वाले जोश फिलिप को विकेटकीपर के रूप में ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है।
नियमित विकेटकीपर एलेक्स कैरी को भारत के खिलाफ पहले मैच के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वह इस साल के अंत में होने वाली एशेज सीरीज की तैयारी के लिए दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्वींसलैंड के खिलाफ शेफील्ड शील्ड मैच खेल सकें।
कैरी एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे से पहले टीम में शामिल हो जाएंगे। स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू कुहनेमन को जैम्पा की जगह वनडे टीम में शामिल किया गया है। जैम्पा के 23 अक्तूबर को होने वाले दूसरे वनडे से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटने की संभावना है।