फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले भारतीय खिलाड़ी, पीएम मोदी को दिए संदेश को भी याद किया

Thu, 28 Nov 2024 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

अल्बानीज ने भारतीय टीम के साथ मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टीम का परिचय दिया। अल्बानीज ने जसप्रीत बुमराह से कहा कि उनका अंदाज बाकी किसी भी गेंदबाज से काफी अलग है।
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ भारतीय खिलाड़ी - फोटो : Twitter
भारतीय टीम ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम और ऑस्ट्रेलिया की पीएम इलेवन टीम ने संसद में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की। पीएम अल्बानीज के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं हैं। इस मौके पर अल्बानीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना संदेश भी दिया और कहा कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम वापसी करेगी और वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस सप्ताह मनुका ओवल में एक शानदार भारतीय टीम के खिलाफ पीएम इलेवन के लिए बड़ी चुनौती है। लेकिन जैसा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा मैं जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का समर्थन कर रहा हूं।'

अल्बानीज ने भारतीय टीम के साथ मजेदार बातचीत में हिस्सा लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें टीम का परिचय दिया। अल्बानीज ने जसप्रीत बुमराह से कहा कि उनका अंदाज बाकी किसी भी गेंदबाज से काफी अलग है। उन्होंने विराट कोहली से कहा, 'पर्थ में आपका समय शानदार रहा। आपने उस वक्त पारी खेली जब हम पहले से ही बैकफुट पर थे और नुकसान झेल रहे थे।' कोहली ने यह भी जवाब दिया, 'हमेशा उसमें कुछ मसाला जोड़ना अच्छा लगता है।'
विज्ञापन

भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीता
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी। 
विज्ञापन

भारतीय टीम 30 नवंबर से प्रैक्टिस मैच खेलेगी
भारतीय टीम 28 नवंबर की सुबह पर्थ से कैनबरा पहुंची थी। टीम को 30 नवंबर से प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ दो दिवसीय दिन रात का अभ्यास मैच खेलेगी। भारतीय कोच गौतम गंभीर इस मैच में टीम के साथ नहीं होंगे। वह भारत लौट आए हैं। दो दिवसीय मैच दिन रात के दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए काफी अहम है। इसके लिए गुलाबी कूकाबूरा गेंद का इस्तेमाल होगा। प्रधानमंत्री एकादश की कप्तानी हरफनमौला जैक एडवडर्स करेंगे। टीम में कई युवा खिलाड़ियों के साथ स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मैच के नियम दोनों टीमें तय करेंगे और ऐसी उम्मीद है कि सभी को बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका मिलेगा क्योकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है।
विज्ञापन

रोहित और गिल की हो सकती है वापसी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल की दूसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है। इससे टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम इंडिया को मैच जीतने के बावजूद प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया था। रोहित को सोमवार को नेट्स पर पिंक बॉल से अभ्यास करते हुए देखा गया और वह एडिलेड में अहम मुकाबले से पहले अपने स्किल पर काम करते दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें