फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दो चरणों में इस दिन रवाना होगी टीम, रोहित-विराट भी करेंगे दिल्ली से यात्रा

Wed, 08 Oct 2025 06:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा, 'खिलाड़ियों का एक दल सुबह रवाना होगा, जबकि दूसरा समूह बिजनेस क्लास टिकटों की उपलब्धता के आधार पर शाम की उड़ान से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ेगा।'
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम 15 अक्तूबर को दो चरणों में दिल्ली से रवाना होगी। यात्रा की अंतिम रूपरेखा लॉजिस्टिक्स और टिकटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। भारत को इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित-कोहली दिल्ली में भारतीय टीम से जुड़ेंगे
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्र के हवाले से कहा, 'खिलाड़ियों का एक दल सुबह रवाना होगा, जबकि दूसरा समूह बिजनेस क्लास टिकटों की उपलब्धता के आधार पर शाम की उड़ान से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ेगा।' पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, साथ ही नवनियुक्त उपकप्तान श्रेयस अय्यर, टीम के बाकी सदस्यों के साथ रवाना होने से पहले नई दिल्ली में टीम से जुड़ेंगे। सूत्र ने बताया, 'विराट और रोहित या तो रवाना होने वाले दिन या उससे एक दिन पहले दिल्ली पहुंच जाएंगे।'

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्तूबर को पर्थ में खेला जाएगा। फिलहाल भारतीय टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है जबकि दूसरा मैच 10 अक्तूबर से दिल्ली में ही खेला जाएगा। अगर यह मैच समय से पहले समाप्त हो जाता है तो वनडे टीम में शामिल खिलाड़ियों को घर जाकर छोटा सा ब्रेक लेने की अनुमति दी जा सकती है, जिसके बाद वे दिल्ली में फिर से एकत्र होंगे।
विज्ञापन

गंभीर ने दिया भारतीय टीम को आमंत्रण
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। उन्होंने रोहित शर्मा की जगह ली है। हालांकि रोहित और कोहली के वनडे भविष्य को लेकर अटकलें जारी हैं, लेकिन दोनों ने 2027 वनडे विश्व कप तक खेलने की इच्छा जताई है। इस बीच, मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पूरी टीम को अपने राजेंद्र नगर स्थित आवास पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। इसका उद्देश्य टीम के बीच आपसी तालमेल और सौहार्द बढ़ाना है, ताकि ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत सकारात्मक माहौल में हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें