फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: चलती ट्रेन में शख्स ने की चढ़ने की कोशिश, अचानक फिसला पैर और फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

Wed, 08 Oct 2025 05:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ये घटना रेलवे प्लेटफॉर्म पर नहीं हुई बल्कि रेलवे फाटक के पास हुई है। फाटक के पास की जमीन प्लेटफॉर्म जैसी ऊंची नहीं होती, बल्कि थोड़ी नीची रहती है। ऐसे में जब कोई इंसान चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करता है तो फिसलने का चांस और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में शख्स ने की चढ़ने की कोशिश - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikey_a_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेन पकड़ने का सबसे सही तरीका वही है जब ट्रेन स्टेशन पर आराम से खड़ी होती है। लेकिन कई लोग न जाने क्यों अपनी जान खतरे में डालकर चलते हुए डिब्बे पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। कोई इसे स्टंट समझता है, तो किसी को लगता है कि मजबूरी में भी ऐसा किया जा सकता है। लेकिन अक्सर नतीजा बहुत खतरनाक निकलता है। इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश की और वो नजारा देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये घटना रेलवे प्लेटफॉर्म पर नहीं हुई बल्कि रेलवे फाटक के पास हुई है। फाटक के पास की जमीन प्लेटफॉर्म जैसी ऊंची नहीं होती, बल्कि थोड़ी नीची रहती है। ऐसे में जब कोई इंसान चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करता है तो फिसलने का चांस और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यही गलती वीडियो वाले शख्स ने कर दी। उसने ट्रेन को पकड़ने की कोशिश तो की लेकिन दिशा उल्टी थी। यानी ट्रेन जिस ओर जा रही थी वो सामने से ही गेट पर चढ़ने की जुगत में था। और फिर जो हुआ, उसने सबका दिल दहला दिया।
 


चलती ट्रेन में शख्स ने की चढ़ने की कोशिश
वीडियो अमृतसर से दिल्ली और जालंधर के बीच दौड़ रही ट्रेन का बताया जा रहा है। उस वक्त रेलवे क्रॉसिंग बंद थी और लोग वहीं खड़े होकर ट्रेन को गुजरते देख रहे थे। तभी कैमरे में ये सब कैद हो गया। वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक आदमी दरवाजे से लटकता है और किसी तरह अंदर घुस भी जाता है। सब सोचते हैं कि चलो मामला निपट गया। लेकिन उसके पीछे खड़ा दूसरा शख्स भी उसी की नकल करने लगता है।
विज्ञापन


दूसरे शख्स का फिसल जाता है पैर
अब मुसीबत यहीं से शुरू होती है। जैसे ही वो पीछे वाला बंदा दूसरी बोगी पर चढ़ने की कोशिश करता है, उसका पैर फिसल जाता है और वो धड़ाम से ट्रेन के बगल में गिर जाता है। सिर्फ 8 सेकंड का ये वीडियो है लेकिन सस्पेंस से भरा हुआ। गिरने के बाद वो शख्स पटरी के बिल्कुल बगल में पड़ा दिखाई देता है। अच्छा ये रहा कि वो पटरी के ऊपर नहीं गिरा, वरना हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। हालांकि जमीन पर पत्थर ही पत्थर थे तो चोटें लगना तो तय है।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @kartikey_a_ नाम के यूजर ने डाला है और कैप्शन में साफ लिखा- “ट्रेन से मजाक मत करो।” वीडियो 29 सितंबर को पोस्ट हुआ था और अब तक इसे 1 लाख 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 4 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और ढेर सारे कमेंट्स आ चुके हैं।कमेंट्स में भी मजेदार बातें हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “इसलिए कहते हैं किसी की नकल मत करो।” दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “अगर पकड़ना ही था तो दौड़ते हुए पकड़ता।” एक ने तो इसे पढ़ाई से जोड़ दिया और लिखा, “जब एक दोस्त साइंस लेता है तो दूसरा भी ले लेता है, फिर देखो अंजाम।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें