फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत ने हफीज-मलिक का दिल तोड़ा, PAK में फाइनल की कर रहे थे दुआ, शतक से चूके कोहली तो अख्तर हुए निराश

Wed, 05 Mar 2025 10:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

भारतीय टीम ने इस सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल जीत लिया। इससे पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कई बार पाकिस्तान की किरकिरी हो चुकी है।
विज्ञापन
बाएं से- अख्तर, महिला टीवी एंकर, हफीज और शोएब मलिक - फोटो : Shoaib Akhtar Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत से जहां भारत में जश्न का माहौल है, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में सबकुछ ठीक नहीं नजर आ रहा है। दरअसल, ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाले मेजबान पाकिस्तान को भारत के फाइनल में पहुंचने पर एक और झटका लगा है। भारत ने अपने मैच, सेमीफाइनल को छीनने के बाद अब चैंपिंयस ट्रॉफी के फाइनल की मेजबानी भी छीन ली है। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने का फैसला किया गया था, जिसके तहत अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी दुबई में ही खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया नहीं पहुंचती तो फाइनल लाहौर में खेला जाता। इतना ही नहीं पाकिस्तान में फाइनल और ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ मांग रहे मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक और सना मीर का अब सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। शोएब अख्तर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें ये क्रिकेटर्स ऑस्ट्रेलिया को पसंदीदा बता रहे थे।
विज्ञापन

हफीज-मलिक पाकिस्तान में फाइनल की कर रहे थे दुआ

अख्तर के साथ पुरुष टीवी एंकर और सना मीर - फोटो : Shoaib Akhtar Instagram
दरअसल, यह पाकिस्तानी मीडिया चैनल पर एक शो के दौरान का वीडियो है। इसमें उस चैनल के दो होस्ट और एक्सपर्ट्स के तौर पर अख्तर, मलिक और हफीज दिख रहे हैं। वीडियो में शोएब अख्तर बाकी लोगों से पूछते हैं- हां जी इस मैच का विजेता बताओ? अख्तर ने इसका कैप्शन दिया- लगता है यह सेमीफाइनल भारत बनाम 'पाकिस्तान में फाइनल' है। आप लोगों को क्या लगता है।

वीडियो में अख्तर के बगल में खड़े पुरुष एंकर ने मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का नाम लिया। वहीं, महिला एंकर नॉकआउट्स में ऑस्ट्रेलिया के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को चुनती है। पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ऑस्ट्रेलिया को चुनती हैं और कहती हैं कि फाइनल पाकिस्तान में ही खेला जाएगा। हफीज भी पाकिस्तान में फाइनल कहते हैं। वहीं, मलिक एक गाना- ओजी-ओजी-ओजी....ओए, ओए, ओए गाते हैं। इस पर सभी हंसने लगते हैं। इस पर अख्तर कहते हैं- सभी पाकिस्तान में फाइनल चाहते हैं, देखते हैं क्या होता है!
विज्ञापन

पाकिस्तान का फिर उड़ा मजाक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : PCB
हालांकि, भारतीय टीम ने इस सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और पांचवीं बार चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल जीत लिया। इससे पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कई बार पाकिस्तान की किरकिरी हो चुकी है। 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी तरह रो-धोकर आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी और मेजबान टीम का ही सफर नौ दिन में खत्म हो गया। चैंपियंस ट्रॉफी साल 1998 से खेला जा रहा है और टूर्नामेंट के 27 साल के इतिहास में चौथी बार पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई। पाकिस्तान के लिए सबसे खराब बात यह रही कि साल 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद वहां कई वर्षों तक कोई भी मैच तक नहीं खेला गया था। उन्हें दशकों में जैसे तैसे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का मेजबान बनने का मौका मिला। 

इसके बाद देश को कर्जे में मैदान बनाने पड़े। फिर खुद मेजबान होने के बावजूद भारत से मुकाबले खेलने के लिए तीसरे देश आना पड़ा। फिर टीम का आधिकारिक तौर पर टिकट तो 24 फरवरी यानी छह दिन में ही कट गया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच तक औपचारिकता के लिए इंतजार करना पड़ा। टीम अगर बांग्लादेश को हराकर जीतती तो हो सकता है कि जख्मों पर थोड़ा मरहम लग जाता, लेकिन कुदरत के निजाम ने उनसे यह हक भी छीन लिया। टीम लगातार तीसरे आईसीसी टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जाने में विफल रही।

कोहली का शतक नहीं होने पर निराश हुए अख्तर
हालांकि, शोएब अख्तर विराट कोहली का शतक पूरा नहीं होने पर दुखी हो गए। विराट 98 गेंद पर पांच चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। अख्तर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा- कोहली माइलस्टोन मिस कर गए। उन्हें ये समझना चाहिए था कि एक माइलस्टोन हैं आपके। ये जो रिकॉर्ड्स हैं आपके...आपको शतकों का शतक लगाना है, लेकिन आप गंदा शॉट खेलकर आउट हो गए। मैं चाह रहा था कि वह शतक लगाते, क्योंकि आपने बहुत ही महत्वपूर्ण पारी खेली। हर 100 कोहली को उनके लक्ष्य के पास लेता जाएगा। कोहली ने बुरा शॉट खेला और मैं सच में उनका शतक देखना चाहता था क्योंकि शतक बहुत मुश्किल से आता है। हालांकि, कोई नहीं, उन्होंने भारत के लिए मैच जीता। अगली बार ऐसी गलती मत करिएगा कोहली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें