फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली टेस्ट में हार का कारण बताया, बोले- भारत में हालात बेहद चुनौतीपूर्ण

Sat, 25 Feb 2023 11:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैक्सवेल को 17 मार्च से भारत में शुरू होने वाले तीन मैचों के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। पिछले नवंबर में एक जन्मदिन की पार्टी में चोटिल होने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़कर उनकी टीम का प्रदर्शन पहले दो टेस्ट मैचों में शानदार रहा है। दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में महज 52 रन के अंदर नौ विकेट गंवाकर टीम बैकफुट पर आ गई। 
विज्ञापन


सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक मैक्सवेल ने कहा, ''मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत जज्बा दिखाया है। उस एक सत्र के अलावा मुझे लगा कि वे शानदार रहे हैं। वह बहुत मुश्किल जगह है। वहां खेलना आसान नहीं है। हमारे लिए वहां की परिस्थिति काफी अलग है।'' इस दौरे की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी करने वाले मैक्सवेल ने कहा, ''मुझे ऐसा लगता है, हमने बराबरी की टक्कर दी और हमरा प्रदर्शन भारत के बराबर ही रहा है। टीम ने काफी हौसला दिखाया।''

ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ के अलावा मैक्सवेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत में टेस्ट शतक बनाया है। पैर में फ्रैक्चर के कारण पांच महीने तक खेल से दूर रहे मैक्सवेल ने कहा, ''यह बस थोड़ा और जज्बा दिखाने के बारे में है। भारत के खिलाफ जब हम मैच में हावी होंगे तो हमें उन पलों पर और अधिक देर तक पकड़ बनानी होगी।'' 
विज्ञापन


इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘तीसरे दिन (दिल्ली में) की शुरुआत में मुझे लगा कि हम मैच में बहुत आगे हैं, और टेस्ट में किसी भी समय भारत से आगे रहना एक संकेत है कि हम सही चीजों को सही तरीके से कर रहे हैं। इन चीजों को थोड़ी और देर तक बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।''

मैक्सवेल को 17 मार्च से भारत में शुरू होने वाले तीन मैचों के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है। पिछले नवंबर में एक जन्मदिन की पार्टी में चोटिल होने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने कहा, ''मैं पिछले कुछ समय से लगातार चयनकर्ताओं के संपर्क में हूं और यह शायद उतनी तेजी से नहीं हुआ जितना मैं चाहता हूं। पिछले साल विश्व कप के बाद मैं काफी थकान महसूस कर रहा था। इस तरह (चोटिल होकर) हालांकि खेल से दूर होना अच्छा नहीं होता लेकिन मुझे जरूरी आराम मिला।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें