कोहली की एक झलक को बेताब हुए फैंस
शुरुआती टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी पर्थ में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करते देखा गया। वहीं, कुछ फैंस पेड़ पर चढ़कर भारतीय खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र देखते दिखे। दरअसल, भारतीय टीम ने स्टेडियम को पूरी तरह से कवर करके प्रैक्टिस कर रही है। इसके बावजूद फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की एक झलक पाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए।