दरअसल, नागपुर में टेस्ट के दौरान अश्विन को एक फैन ने 'अन्ना भैया' कह दिया। भारतीय स्पिनर ने इस वाकये को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने उस फैन को ट्विटर पर एक बड़ी सीख दी। अश्विन ने बताया कि दक्षिण भारत में भैया को ही अन्ना कहा जाता है। उन्होंने लिखा, ''स्टेडियम में किसी ने आज मुझे अन्ना भैया कहा। अन्ना और भैया एक ही (बड़े भाई) हैं। मुझे जो प्यार मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं, लेकिन यह एक छोटा सुधार मदद करेगा।"