फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: विराट कोहली ने खाने के लिए नहीं मंगाए थे छोले-भटूरे, राहुल द्रविड़ ने बताया 'पैकेट' का असली सच

Sun, 19 Feb 2023 05:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली टेस्ट के दौरान कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उनके लिए सपोर्ट स्टाफ के सदस्य ने कुछ लाया था, जिसे देखकर वह काफी खुश हुए थे। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हुई कि कोहली ने छोले-भटूरे मंगाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली, राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। उसने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में छह विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 20 रन बनाए। मैच के दौरान कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विराट के खाने के लिए सपोर्ट स्टाफ के सदस्य ने कुछ लाया था, जिसे देखकर वह काफी खुश हुए थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हुई कि कोहली ने छोले-भटूरे मंगाए हैं। दिल्ली के रहने वाले विराट कई बार इंटरव्यू में यह बता चुके हैं उन्हें छोले-भटूरे काफी पसंद हैं। जब कोहली का वीडियो वायरल हुआ तो फैंस को यही लगा कि उन्होंने होमग्राउंड पर खाने के लिए छोले-भटूरे मंगवाएं हैं। मैच के बाद भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने इसके पीछे का सच सबके सामने रखा है।

द्रविड़ ने ठुकराया कोहली का ऑफर
द्रविड़ ने बताया कि कोहली ने खाने के लिए छोले-कुल्चे मंगाए थे। भारतीय कोच ने कहा, ''यह छोले-भटूरे नहीं थे। वह छोले-कुल्चे थे।'' कोहली ने द्रविड़ को भी खाने के लिए कहा। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ''वह (कोहली) मुझे इसके साथ लुभा रहे थे, लेकिन मैंने कहा कि मैं 50 साल का हूं और मैं अब इतना कोलेस्ट्रॉल नहीं संभाल सकता।''
विज्ञापन




कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
दिल्ली टेस्ट के दौरान कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 हजार रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 25 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में विराट ने महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने अपनी 549वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में इस आंकड़े को छू लिया। दूसरी ओर, सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 577 पारी खेले थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 588, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कालिस ने 594, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 608 और महेला जयवर्धने ने 701 पारियों में 25000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें