फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच को लेकर मेलबर्न में दिखी दीवानगी, बॉक्सिंग टेस्ट के शुरुआती दिन के सभी टिकट बिके

Tue, 10 Dec 2024 03:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

भारत ने पर्थ में खेला गया पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली थी। टिकटों की यह भारी मांग ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में शानदार वापसी के बाद देखने को मिली है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। एडिलेड में रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों की मौजूदगी दिखी थी और ऐसा ही कुछ आगे के मुकाबलों में भी दिखने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर सीरीज ता चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से होना है। इसके लिए दर्शकों को गजब की दीवानगी दिख रही है और बॉक्सिंग डे के पहले दिन के सभी टिकट बिक गए हैं। 
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच बराबरी पर है सीरीज 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। भारत ने पर्थ में खेला गया पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया में पिंक बॉल से एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली थी। टिकटों की यह भारी मांग ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में शानदार वापसी के बाद देखने को मिली है। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले इन दोनों टीम के बीच शनिवार से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया, बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन के आम जनता के लिए उपलब्ध सभी टिकट बिक गए हैं। 24 दिसंबर को आम जनता के लिए कुछ और टिकट जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

एडिलेड टेस्ट में टूटा था 12 साल का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारी संख्या में दर्शक मुकाबला देखने पहुचे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके आंकड़े जारी किए थए जिसके अनुसार, शुरुआती दिन डे-नाइट टेस्ट देखने कुल 36225 दर्शक स्टेडियम पहुंचे जो एक रिकॉर्ड है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच देखने आने का यह नया रिकॉर्ड है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार पिछला रिकॉर्ड 2011-12 की सीरीज के दौरान 35,081 दर्शकों का था जिसमें मेजबान टीम ने भारत का 4-0 से सूपड़ा साफ किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें