फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने की दहलीज पर कप्तान कोहली, निशाने पर होंगे कई बड़े रिकॉर्ड

Mon, 23 Nov 2020 09:29 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज टीम इंडिया के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं कप्तान विराट कोहली के लिए भी ये सीरीज खास बन सकती है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया में कई रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
विराट ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक कुल नौ शतकीय पारी खेली है, इसमें छह शतक उन्होंने टेस्ट और तीन वनडे में लगाए हैं। उन्हें इस बार यहां तीन टी-20, तीन वनडे और एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट खेलना है। ऐसे में अगर वे वनडे या टी-20 में एक शतक लगा लेते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया में उन्हीं के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मिलाकर सर्वाधिक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
फिलहाल विराट इस वक्त इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जैक हॉब्स के साथ नौ शतकों की बराबरी पर हैं। हालांकि हॉब्स ने सारे शतक टेस्ट में लगाए थे। इसके अलावा विराट अगर दिन-रात्रि टेस्ट में शतक लगाते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली इस वक्त सचिन के साथ बराबरी पर हैं, दोनों ने ही छह-छह टेस्ट शतक लगाए हैं। 

तकनीकी तौर पर विराट ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 11 शतक लगाए हैं लेकिन इसमें दो शतक उन्होंने 2015 के विश्व कप में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ लगाए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली के पास सचिन के एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका होगा। 32 वर्षीय विराट के पास वनडे में सबसे तेज 12000 रन पूरे कर सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है। विराट ने अभी तक 239 पारियों में 11867 रन बनाए हैं और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए तीन वनडे मैचों में 133 रनों की दरकार होगी। जबकि सचिन ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 300 से अधिक पारियां खेली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें