बुमराह की तारीफ में पीएम अल्बनीज ने पढ़े कसीदे
पांचवें टेस्ट से पहले पीएम अल्बनीज ने दोनों टीमों से मुलाकात की और नए साल की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अल्बनीज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, हम यहां एक कानून पारित कर सकते हैं जिसके अनुसार उन्हें बाएं हाथ से या सिर्फ एक कदम चलकर गेंदबाजी करनी होगी। हर बार जब वह गेंदबाजी करने आए हैं तो बहुत रोमांचक अनुभव रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने आगे कहा, जब शुक्रवार को पांचवां टेस्ट शुरू होगा तो मैकग्रा फाउंडेशन के महान काम के समर्थन में एससीजी गुलाबी रंग से भर जाएगा। चलो ऑस्ट्रेलिया।