फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में क्यों हारा भारत? रवि शास्त्री ने बताई वजह, कहा- गलत शॉट का चयन महंगा पड़ा

Wed, 01 Jan 2025 08:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम की हार के लिए पांचवें दिन पहले और आखिरी सत्र में खराब शॉट चयन को जिम्मेदार ठहराया। उनका मानना है कि इस चूक के कारण मेहमान टीम को मैच और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) पर अपनी पकड़ दोनों से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन से हरा दिया। चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। रोहित शर्मा (9), केएल राहुल (0) और विराट कोहली (5) जैसे अनुभवी बल्लेबाज छोटी पारियां खेलकर पवेलियन लौट गए। इसके नतीजा ये रहा कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से सीरीज में पिछड़ गई। अब रवि शास्त्री ने मेलबर्ट टेस्ट में भारत की हार के कारण का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रवि शास्त्री ने बताई वजह
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारतीय टीम की हार के लिए पांचवें दिन पहले और आखिरी सत्र में खराब शॉट चयन को जिम्मेदार ठहराया। उनका मानना है कि इस चूक के कारण मेहमान टीम को मैच और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) पर अपनी पकड़ दोनों से हाथ धोना पड़ा।
 

शास्त्री ने किस पर साधा निशाना?
शास्त्री ने किसी खिलाड़ी का नाम लिए बगैर कहा कि 'दो सीनियर खिलाड़ियों और एक युवा खिलाड़ी' के आउट होने के तरीके की समीक्षा होगी। डेली टेलीग्राफ के लिए लिखे एक लेख में शास्त्री ने कहा- यह देखना अद्भुत था कि भारतीय दर्शक दुनिया के सभी हिस्सों से टेस्ट क्रिकेट का अनुभव करने के लिए एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर आए थे। दुर्भाग्य से अंतिम दिन बीच के सत्र के दोनों ओर (पहले और तीसरे सत्र में) खराब शॉट चयन के कारण भारत को मैच गंवाना पड़ा। और शायद यह सुनिश्चित हो गया है कि भारत ने एक टेस्ट शेष रहते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपनी पकड़ खो दी है।

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत को चौथे टेस्ट में अपने प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 184 रन से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर सीरीज में 1-2 की बढ़त बना ली। अब टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में सिडनी टेस्ट जीतना होगा। यह मुकाबला तीन दिसंबर से खेला जाएगा।

रोहित और कोहली जहां तकनीकी और मानसिक चुनौतियों से पार पाने के लिए संघर्ष करते रहे तो वहीं पंत के लॉन्ग-ऑन पर खराब पुल शॉट ने भारत की दूसरी पारी के पतन में अहम भूमिका निभाई। शास्त्री ने आगे कहा- भारत में दूसरी पारी में कुछ अन्य आउट होने वाले खिलाड़ियों की भी समीक्षा की जाएगी जिसमें दो सीनियर खिलाड़ी और एक युवा खिलाड़ी शामिल हैं। तीन बहुत ही ढीले शॉट।
विज्ञापन

रोहित के प्रदर्शन पर भी बोले पूर्व मुख्य कोच
इस दौरान शास्त्री ने रोहित के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- जब कप्तान संघर्ष कर रहा हो तो इससे कोई मदद नहीं मिलती। साथ ही कमिंस जब शीर्ष स्तर का खेल दिखाते हैं तो इससे विरोधी टीम को मदद नहीं मिलती। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अब तक संघर्ष करते दिखे हैं। तीन टेस्ट मैचों की पांच पारियों में उन्होंने सिर्फ 31 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 10 का रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित अब क्रिकेट जगत के ज्यादातर दिग्गजों के निशाने पर हैं। कुछ ने उनके संन्यास की मांग करना भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें